Soaked Peanuts: भीगी मूंगफली खाने से मिलेंगे गजब के फायदे, आसपास नहीं भटकेगी कोई बीमारी
Benefits Of Eating Soaked Peanuts: कुछ लोग अपने दिन की शुरुआत भीगे चने खाकर करते हैं तो वहीं कुछ लोग बादाम खाते हैं। अगर आप दिन की शुरुआत भीगी मूंगफली के साथ करते हैं तो इससे भी कई फायदे मिलते हैं।

मॉर्निंग रूटीन हर किसी का डिफरेंट होता है। कुछ लोग सुबह की शुरुआत हेल्दी ड्रिंक के साथ करते हैं तो वहीं कुछ लोग भीगे नट्स को खाना पसंद करते हैं। इससे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह के समय भीगी मूंगफली खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। दरअसल मूंगफली पोषक तत्वों से भरपूर है। ऐसे में इसे अगर सही समय और सही क्वांटिटी में इसे खाया जाए तो इससे शरीर को गजब के फायदे मिल सकते हैं। यहां जानिए भिगी मूंगफली खाने के फायदे-
पाचन होगा बूस्ट- फाइबर युक्त चीजें खाने से पाचन में मदद मिलती है। वहीं मूंगफली में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन में मदद करता है।
दिल के लिए फायदेमंद-भीगी हुई मूंगफली का गीला छिलका ब्लड फ्लो में सुधार करता है और दिल को प्रोटेक्ट करता है। जिससे लंबे समय में दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम हो जाता है। वहीं मूंगफली मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और शरीर का तापमान बढ़ाती है। जो ब्लड फ्लो के लिए फायदेमंद है।
पीठ दर्द में मददगार-दिन भर एक जगह बैठ कर करने से पीठ पर असर होता है। भीगी हुई मूंगफली को गुड़ के साथ खाने से पीठ की इस परेशानी से राहत मिल सकती है।
गैस और एसिडिटी होगी कम- आयरन, मैंगनीज, पोटैशियम, कॉपर, कैल्शियम और सेलेनियम से भरपूर भीगी हुई मूंगफली सुबह खाली पेट खाने से गैस और एसिडिटी कम होती है।
याददाश्त और आंखों की रोशनी में सुधार- मूंगफली में मौजूद विटामिन आंखों की रोशनी और याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। सुबह भीगी हुई मूंगफली खाने से बच्चों और बड़ों की याददाश्त बेहतर करने में मदद मिल सकती है।
खांसी से राहत- मूंगफली शरीर को गर्मी और एनर्जी देती है। अगर आप रोजाना इसे खाते हैं तो यह खांसी से राहत दिलाने में मदद करती है।
क्या है भीगी मूंगफली खाने का सही समय?
एक्सपर्ट्स की मानें तो भीगी हुई मूंगफली खाने का सबसे अच्छा समय सुबह नाश्ते से पहले है। अगर आपको खाने के बीच में भूख लगती है तो आप नाश्ते के रूप में मूंगफली भी खा सकते हैं। मूंगफली प्रोटीन से भरपूर होती हैं, इसलिए देर रात में इन्हें नहीं खाना चाहिए।
कितनी मात्रा में खाएं भीगी मूंगफली?
मूंगफली में कैलोरी ज्यादा होती है। इसलिए इनको ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए। भीगी हुई मूंगफली का ज्यादा फायदा उठाने के लिए सावधानी बरतें।
कई परेशानियों में रामबाण है गर्म पानी, सेहत ही नहीं बाल और स्किन को भी मिलते हैं ये फायदे
