हाइट बढ़ाने से लेकर खांसी ठीक करने तक, काम आएंगे ये योगासन

Sep 29, 2023 06:41 pm ISTKajal Sharma हिंदुस्तान, मुंबई
share

Yoga: योग के फायदे अब घर-घर पहुंच चुके हैं। यह सिर्फ आपको ऊर्जा ही नहीं देता बल्कि कई बीमारियों के लक्षण कम करने में भी मददगार हो सकता है। यहां कुछ योगासन बताए गए हैं जो आपकी कुछ दिक्कतों को दूर कर सक

हाइट बढ़ाने से लेकर खांसी ठीक करने तक, काम आएंगे ये योगासन

बीमार होने पर जरूरी नहीं है कि हमेशा दवाएं खाएं। अपनी लाइफस्टाइल, डायट सुधारने के साथ रूटीन में कुछ योगासन भी शामिल किए जा सकते हैं। मुंबई के द योग इंस्टिट्यूट की निदेशक डॉक्टर हंसा योगेंद्र ने हिंदुस्तान के पाठकों की समस्याओं के समाधान बताए हैं। लोगों ने नींद न आने, हाइट बढ़ाने और खांसी से जुड़े सवाल पूछे हैं। आप चेक कर सकते हैं क्या पता आपकी परेशानी का हल भी मिल जाए। 

सवाल: मेरी उम्र 38 साल है। बीते 3 माह से मुझे ढंग से नींद नहीं आती। हर समय आंख भारी और थकान रहती है पर, नींद नहीं आती। मैं नींद की गोलियां नहीं खाना चाहती। योग में क्या समाधान हैं?

जवाब: नियमित योग आसन और जीवनशैली में बदलाव लाना अच्छी नींद में सहयोगी हो सकता है।

1. नींद के लिए योग शवासन सोने से पहले मन शांत करने और शरीर को नींद के लिए तैयार करने के लिए इसे करें।

सुप्त भद्रासन यह आसन तनाव को कम करने में मदद करता है।

प्राणायाम अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम जैसे श्वास व्यायामों का नियमित अभ्यास करें।

ध्यान सोने से पहले गहरी श्वास लें व छोड़ें। सांसों पर ध्यान केंद्रित रखें।

2. जीवनशैली में बदलाव

● शरीर की जैविक घड़ी ठीक करने के लिए रोज नियत समय पर सोएं व उठें।

● सोने से कुछ समय पहले से फोन, टीवी का इस्तेमाल न करें।

● सोने से पहले किताब पढ़ें। गर्म पानी से स्नान कर सकते हैं। रात में कैफीन व एल्कोहल से बचें।

● शांत व ठंडे स्थान पर सोएं।

याद रखें, नींद की आदतें सुधारने में समय लग सकता है तो धैर्य रखें। 

सवाल: मेरे बेटे की उम्र 16 साल है। वह पढ़ाई के कारण तनाव में रहता है। क्या कुछ योगासन व आयुर्वेदिक उपाय बता सकते हैं? बेटे का कद भी कम है।

जवाब: बच्चों में योग का अभ्यास तनाव कम व शारीरिक मजबूती को बढ़ाने में मदद करता है। कुछ आसन हैं-

बालासन इस आसन से शरीर को आराम मिलता है। तनाव व चिंता कम होती है।

पश्चिमोत्तानासन यह आसन रीढ़ की हड्डी को फैलाता है। तनाव व चिंता कम होते हैं।

शवासन तनाव कम होता है। तन और मन को ताजगी मिलती है।

अनुलोम-विलोम प्राणायाम सांस लेने की यह तकनीक नर्वस सिस्टम को संतुलित करने व तनाव कम करने में मदद कर सकती है।

भ्रामरी प्राणायाम इस आसन से सांस और ध्वनि पर ध्यान केंद्रित करके मन शांत और तनाव कम होता है।

जड़ी-बूटी अश्वगंधा, ब्राह्मी और आंवला का सेवन अच्छा रहेगा। रात में गर्म दूध में एक चुटकी केसर मिलाकर पीने को दें। इससे नींद और तनाव दोनों में लाभ मिलेगा।

कद ऊंचाई निर्धारित करने में जेनेटिक्स की भी भूमिका होती हैं। ताड़ासन और यष्टिकासन जैसे आसन शारीरिक विकास को बढ़ावा दे सकते हैं। साथ ही संतुलित आहार, नियमित व्यायाम व पर्याप्त नींद पर ध्यान दें।

सवाल: बीते दो महीने से खांसी हो रही है। कफ सिरफ व दवाएं भी ली हैं। पर आराम कुछ देर ही रहता है। मुझे क्या करना चाहिए?

जवाब: योग आसन हस्तपादासन, त्रिकोणासन, ऊष्ट्रासन, सेतुबंधासन और मकरासन जैसे आसन करें। ये आसन फेफड़ों व श्वसन तंत्र की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाते हैं। प्राणायाम अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसे गहरी सांस लेने के व्यायाम का नियमित अभ्यास करें।

सिट्रस फ्रूट्स 
आहार में संतरे, नींबू और अंगूर जैसे खट्टे फल शामिल करें। विटामिन सी से पूरे शरीर की इम्युनिटी बेहतर होती है।

जल नेति 
यह खारे पानी से नाक के मार्ग को साफ करने की एक तकनीक है। खांसी व गले में आराम मिलेगा।

जीभ मूल शोधन 
इसमें जीभ की सफाई होती है, जिससे मुंह व गले के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं।

भाप लें 
सिर पर तौलिया लपेटकर गर्म पानी से नियमित भाप लें।

हाइड्रेशन 
पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ पिएं। हर्बल चाय, सूप आदि गर्म फ्लुइड से गले को हाइड्रेट रखें।

आराम 
आराम और अच्छी नींद, स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं।

उत्तेजक पदार्थों से बचें 
एलर्जी ट्रिगर करने वाली चीजों से बचें, जैसे धूल, धुआं, मसाले या इत्र की गंध।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।