फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल हेल्थWorld Food Safety Day 2023: पेट के लिए खराब हैं ये चीजें, फूड पॉइजनिंग का रहता है खतरा

World Food Safety Day 2023: पेट के लिए खराब हैं ये चीजें, फूड पॉइजनिंग का रहता है खतरा

World Food Safety Day 7th June 2023: अक्सर उन चीजों को खाने की सलाह दी जाती हैं जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हो। हालांकि, जंक फूड के कारण आपको पेट से जुुड़ी तमाम समस्याएं हो सकती है।

World Food Safety Day 2023: पेट के लिए खराब हैं ये चीजें, फूड पॉइजनिंग का रहता है खतरा
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 07 Jun 2023 07:03 AM
ऐप पर पढ़ें

शरीर की ग्रोथ के लिए खाना बेहद जरूरी है। एक अच्छी और हेल्दी लाइफ जीने के लिए हेल्दी खाना खाने की सलाह दी जाती है। वहीं हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उदेश्य हेल्दी खाने को बढ़ावा देना है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में आए दिन फूड पॉइजनिंग के मामले सामने आते हैं। ये एक ऐसी गंभीर समस्या है जिसे नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है। वहीं इन चीजों की वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, जिसकी वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा रहता है। यहां उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनका स्वाद तो अच्छा होता है लेकिन इनसे फूड पॉइजनिंग-कॉलेस्ट्रॉल का खतरा रहता है।

शक्कर- बी-टाउन सेलेब्स भी इस बात को मान चुके हैं कि शक्कर हमारी सेहत के लिए सही नहीं है। दरअसल, शक्कर शरीर में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को खत्म कर सकती है। ऐसे में शक्कर से बचना बेहतर है। 

पैकेज खाना- बाजार में मिलने वाला पैकेज फूड पेट के लिए खराब है। इसकी वजह से फूड पॉइजनिंग तो हो ही सकती है, साथ ही कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ता है।

फ्राइड चीजें- फ्राइड खाना नुकसानदायक हो सकता है। पकौड़े, पापड़ या फ्राइज जैसी खाने की चीजें स्वाद में तो अच्छी लगती हैं, लेकिन ये सेहत पर उल्टा असर डाल देती हैं। इस तरह के खाने से पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। ज्यादा फ्राइड चीजें खाकर आपका फैट बढ़ सकता है। कई मामलों में फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है। 

शराब- शराब भी सेहत के लिए नुकसानदायक है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कम मात्रा में शराब फायदेमंद होती है, लेकिन ओवरलिमिट पीने पर लीवर और पेट खराब हो सकता है। 

बचा खाना- अक्सर खाना एक्सट्र बन जाता है, जिसे फ्रिज में रखकर स्टोर कर लिया जाता है और फिर गर्म करके खाते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा खाना भी फूड पॉइजनिंग की वजह बनता है। ऐसे में कोशिश करें कि आप फ्रेश और हेल्दी चीजों को ही खाएं। 

अधपका खाना- बिजी लाइफस्टाइल के चक्कर में लोगों को काम काफी फास्ट करने की आदत हो गई है। वैसे तो ये अच्छी बात है लेकिन खाना आपको तसल्ली से ही बनाना चाहिए। क्योंकि अगर ये थोड़ा भी कच्चा रह गया तो आपके पेट में गड़बड़ पैदा कर सकता है।  

जमा हुआ कोलेस्ट्रॉल बनता है हार्ट अटैक का कारण, निपटने के लिए गर्मियों में खाएं ये 5 चीजें

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें