फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल हेल्थPickles and Pregnancy: प्रेगनेंसी में क्‍यों करता है खट्टा खाने का मन? ये है बड़ी वजह

Pickles and Pregnancy: प्रेगनेंसी में क्‍यों करता है खट्टा खाने का मन? ये है बड़ी वजह

Reasons Why Women Eat Sour Food During Pregnancy: ज्यादातर प्रेगनेंट महिलाएं इस समय खट्टा खाने की इच्छा जाहिर करती हैं। क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? आइए जानते हैं आखिर क्यों प्रेगनेंट महिलाओं क

Pickles and Pregnancy: प्रेगनेंसी में क्‍यों करता है खट्टा खाने का मन? ये है बड़ी वजह
Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 20 Mar 2023 04:41 PM
ऐप पर पढ़ें

Reasons Why Women Eat Sour Food During Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव होते हैं। जिनका सीधा असर उनकी पसंद-नापसंद पर भी पड़ता है। यूं तो गर्भावस्‍था के दौरान प्रेगनेंट महिलाओं को कई तरह की चीजें खाने की क्रेविंग होती है। लेकिन ज्यादातर प्रेगनेंट महिलाएं इस समय खट्टा खाने की इच्छा जाहिर करती हैं। क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? आइए जानते हैं आखिर क्यों प्रेगनेंट महिलाओं को गर्भावस्‍था के दौरान खट्टा खाने की क्रेविंग होती है। 

इस वजह से होती है खट्टा खाने की इच्छा- 
गर्भावस्था के दौरान शरीर में होने वाले हॉर्मोनल बदलाव की वजह से प्रेगनेंट महिलाओं को इन दिनों में खट्टा खाने का मन करता है। जिसकी वजह से महिलाओं को अचार से लेकर इमली खाने की क्रेविंग होने लगती है। इसके अलावा महिलाओं में खट्टा खाने की ये क्रेविंग गर्भावस्‍था में लो सोडियम की वजह से भी होती है। यही वजह है कि कई बार महिलाओं को कच्‍ची कैरी की खुशबू भी इस समय अपनी तरफ खूब आकर्षित करती है।

प्रेगनेंसी में खट्टा खाने से मिलने वाले फायदे-
प्रतिरक्षा प्रणाली होती है मजबूत-

खट्टी चीजों में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए रखने का काम करती है। खट्टी चीजें जैसे नींबू, कच्चा आम, आंवला या अचार गर्भवती की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करती हैं। बावजूद इसके अचार का सेवन करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि जब कभी अचार-चटनी की क्रेविंग होने लगे तो इसका सेवन ज्‍यादा न करें। इसके अलावा इस समय कोशिश करें कि बाजार के आचार की जगह घर पर बनें आचार का ही सेवन करें।   

पाचन रहता है दुरुस्‍त-
अचार बनाते समय इसमें कई तरह के मसालों का उपयोग किया जाता है, जैसे राई, हींग, कलौंजी, सौंफ आदि, जो गैस की समस्या को दूर करते हैं। अचार में मौजूद बैक्टीरिया गर्भवती की आंत में पहुंच कर गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और अपच व जलन की शिकायत दूर होती है।

एनीमिया की समस्या होती है दूर-
ज्यादातर भारतीय महिलाओं को एनीमिया की शिकायत रहती है। ऐसे में कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि प्रेगनेंसी के दौरान इमली खाने से एनीमिया की समस्या दूर हो सकती है। इमली में मौजूद कैल्शियम आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन और जिंक जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने के साथ आयरन का भी एक अच्छा सोर्स है।

कब्ज की समस्या करें दूर-
प्रेगनेंसी के दौरान अगर गर्भवती महिलाएं इमली का सेवन करती है तो इससे उन्हें कब्ज की समस्या में राहत मिल सकती है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कब्ज की शिकायत अक्सर परेशान करती है। ऐसे में इमली का सेवन करके कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है।

गैस की समस्या से निजात-
अचार खाने से गैस की समस्या से भी निजात मिलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अचार बनाते समय इसमें कई तरह के मसाले जैसे कलौंजी, राई, हींग, सौंफ का इस्तेमाल किया जाता है। गर्भावस्था के दौरान अचार का सेवन शरीर में खनिज तत्वों का बैलेंस बनाए रखने में मदद कर सकता है।

अचार का सेवन करते समय ध्यान रखें ये बातें-
गर्भवती महिलाएं अचार का सेवन सीमित मात्रा में करें। आचार में नामक की अधिकता होने की वजह से यह आपके ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकता है। इसके अलावा प्रेगनेंसी के दौरान कोई भी डाइट फॉलो करने से पहले महिला को अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़े - प्रेगनेंसी में होती है आइसक्रीम की क्रेविंग ? तो जानिए कौन सी आइसक्रीम खाना है आपके लिए सेफ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें