Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थwhat are the Steps of meditation kaise karte hain meditation
रोजाना मेडिटेशन करने से हेल्थ को मिलते हैं ढेरों फायदे, यहां देखें कैसे करें इसकी शुरुआत

रोजाना मेडिटेशन करने से हेल्थ को मिलते हैं ढेरों फायदे, यहां देखें कैसे करें इसकी शुरुआत

संक्षेप:

मेडिटेशन करने से हेल्थ को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। इसे जब रोजाना के रूटीन में शामिल किया जाता है तो इससे आपको हीलिंग पॉवर मिलती है। यहां देखें इसे स्टार्ट करने का तरीका।

Jun 29, 2022 04:34 pm ISTAvantika Jain लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ध्यान लगाने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। ध्यान करने से मन शांत होता है और उलझे हुए विचारों को खत्म करने में मदद मिलती हैं जो आपके दिमाग में चल रहे हैं और तनाव पैदा कर रहे हैं। इसे करने से शारीरिक और भावनात्मक फायदे मिलते है। हालांकि कुछ लोग अक्सर इसे करने के स्टेप्स को देखते रहते हैं। ऐसे में यहां हम बता रहे हैं मेडिटेशन करने के स्टेप्स

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेडिटेशन के स्टेप्स (Meditation ke Steps)

- मेडिटेशन करने के लिए आराम से बैठ जाएं। आप योगा मैट या मेडिटेशन कुशन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

- इसे करने के लिए एक समय सीमा सेट करें। अगर आप इसे करने की शुरुआत कर रहे हैं, तो कम समय से करें। जैसे पांच या दस मिनट।

- अब, अपनी आंखें बंद करें। आप आंखओं को बंद करने के लिए एक आई मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- अब सांस लें, धीरे-धीरे लंबी और गहरी सांसें लें और फोकस करें। 

- अपना ध्यान अपनी सांसों पर लाने की कोशिश करें और आपके शरीर में क्या होता है - नाक से हवा चलती है, छाती और पेट ऊपर उठती है। इसे करने के लिए आपको कुछ नहीं करना है, बस नोटिस करना है।


-  हर सांस को पूरी तरह से अनुभव करते रहें, इसे नियंत्रित करने की कोशिश किए बिना। जब आप अपने विचारों को भटकते हुए देखें, तो उन्हें धीरे से अपनी सांसों में वापस लाएं। ऐसा तब तक करें जब तक आपका टाइमर बंद न हो जाए।

- जब समय बीत जाए, तो अपनी पलकें उठाएं या अपनी आंखें खोलें। थोड़ा समय लें और ध्यान दें।

मेडिटेशन के फायदे (Meditation ke Fayde)

1) ध्यान इम्यून फंक्शन को बढ़ाकर, हार्मोनल डिस्चार्ज को विनियमित करके और सेलुलर सूजन को कम करके शारीरिक हेल्थ में सुधार करता है।

2) ध्यान इम्यूनिटी फंक्शन को बढ़ाकर, हार्मोनल डिस्चार्ज को कम करके और सेलुलर सूजन को कम करके शारीरिक हेल्थ में सुधार करता है।

3) ध्यान शरीर में ब्लड फ्लो को स्थिर करता है और ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन, मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है।

4) लाइफस्टाइल में सकारात्मक बदलाव लाकर, ध्यान नींद की क्वालिटी में सुधार करता है, वजन घटाने को बढ़ावा देता है और थकान को कम करता है। यह भी पढ़ें: मेडिटेशन करते समय आती है नींद? ऐसे पाएं छुटकारा

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।