Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थweight loss to reduce stress know amazing health benefits of dates aka khajur khane ke fayde in hindi
मोटापा ही नहीं तनाव भी दूर रखता है खजूर का सेवन, जानें गजब के फायदे

मोटापा ही नहीं तनाव भी दूर रखता है खजूर का सेवन, जानें गजब के फायदे

संक्षेप:

Health Benefits Of Eating Dates: अगर आप वेट लॉस के साथ खुद को सेहतमंद भी बनाए रखना चाहते हैं तो रोजाना कुछ खजूर को अपनी डाइट में जरूर शामिल कीजिए। हालांकि इसका पूरा स्वाद और पोषण पाने के लिए आपको इसे

Nov 23, 2023 12:55 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Health Benefits Of Eating Dates: बढ़ते मोटापे को करना हो कंट्रोल या फिर इम्यूनिटी को बूस्ट करके रोगों से रहना हो दूर, सबसे पहला ख्याल मन में खजूर का ही आता है। खजूर में मौजूद फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, विटामिन-बी6, ए और के, आयरन और कई एंटीऑक्सीडेंट गुण उसे सेहत के लिए वरदान बनाते हैं। इसके नियमित सेवन से ना सिर्फ मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, साथ ही तनाव और शरीर में सूजन जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है। आइए जानते हैं खजूर का नियमित सेवन सेहत को क्या फायदे पहुंचाता है और साथ ही यह भी जानेंगे कि इसे लेने का क्या है सही तरीका। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खजूर खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे-

तनाव से राहत-
अपनी डाइट में रोजाना कुछ खजूर का सेवन करने से व्यक्ति को विटामिन सप्लीमेंट लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। खजूर खाने से व्यक्ति स्ट्रेस फ्री रहता है। तनाव मुक्त रहने के लिए अपनी डाइट में नाश्ते के रूप में कुछ खजूर जरूर शामिल करें। 

पाचन में फायदेमंद-
अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं तो खजूर का सेवन आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। खजूर के इस उपाय को करने के लिए कुछ खजूरों को पानी में थोड़ी देर के लिए भिगोकर रखने के बाद ही खाएं। रोजाना खजूर का सेवन आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखता है। 

वेट लॉस में मददगार-
खजूर में मौजूद फाइबर की मात्रा वजन नियंत्रित रखने में मदद करती है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार रोजाना 4-6 खजूर नाश्ते में खाने से वजन कम होने में मदद मिलती है। आप इसे शाम को ग्रीन टी के साथ भी ले सकते हैं। इसका सेवन जंक फूड्स खाने की क्रेविंग को कंट्रोल करता है। 

सूजन कम करने में मददगार-
खजूर में दर्द और सूजन से लड़ने वाले कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। खजूर में मौजूद मैग्नीशियम की पर्याप्त मात्रा प्रतिरक्षा प्रणाली को शरीर की सूजन से लड़ने में मदद करती है। ध्यान रखें, आहार में मैग्नीशियम की कमी होने पर प्रतिरक्षा प्रणाली सूजन से ठीक तरह से लड़ नहीं पाएगी

कब्ज-
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो खजूर का सेवन आपको लाभ पहुंचा सकता है। खजूर में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संक्रमण को संतुलित रखने के गुण मौजूद होते हैं। यूनिवर्सिटी रोचेस्टर मेडिकल सेंटर के अनुसार, फाइबर की कमी से कब्ज की समस्या हो सकती है। लेकिन खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है।  जो कब्ज की समस्या को कम करती है।

दिल की सेहत-
दिल की सेहत को बनाए रखने के लिए आप दिनभर में मुट्ठीभर खजूर का सेवन कर सकते हैं। खजूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण आर्टरी सेल्स से कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं इसके सेवन से आर्टरी के सख्त होने और उसमें प्लाक भरने की अवस्था यानी एथेरोस्क्लेरोसिस को भी कंट्रोल किया जा सकता है। 

एंटी-एजिंग गुण-
खजूर में मौजूद विटामिन-सी, विटामिन-डी और एंटी-एजिंग गुण आपकी त्वचा को सॉफ्ट बनाए रखने के साथ बढ़ती उम्र के असर को भी कम करने में मदद करते हैं। जिससे त्वचा हर समय जवां और ग्लोइंग बनी रहती है। 

खजूर खाने का सही तरीका-
खजूर को भिगोकर रखने से इनमें मौजूद टैनिन/फाइटिक एसिड निकल जाता है, जिससे उसमें मौजूद पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित करना आसान हो जाता है। अगर आप खजूर का स्वाद और पोषण पूरी तरह पाना चाहते हैं, तो इन्‍हें खाने से पहले रात-भर 8-10 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।