Arjun Kapoor Weight Loss: 140 किलो से सिक्स पैक एब्स तक, ये हैं अर्जुन कपूर की वेट लॉस जर्नी के सीक्रेट्स
Arjun Kapoor Weight Loss: अर्जुन सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करते रहते हैं। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस को मोटिवेट करने के लिए अपने फिटनेस सफर के बारे में भी पोस्ट शेयर करते हुए अ
Arjun Kapoor Weight Loss: अपनी बेहतरीन अदाकारी और गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ चल रहे अपने अफेयर की वजह से सुर्खियों में रहने वाले अर्जुन कपूर कभी अपने मोटापे की वजह से भी चर्चा में रहे हैं। अर्जुन सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करते रहते हैं। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस को मोटिवेट करने के लिए अपने फिटनेस सफर के बारे में भी पोस्ट शेयर करते हुए अपने फिटनेस सीक्रेट्स के बारे में खुलासे किए हैं। बताया जाता है कि अर्जुन कपूर का वजन करीब 140 किलो तक पहुंच गया था। जिसके बाद उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी मेहनत करके अपना वजन कम किया।
खुद से करें प्यार-
अर्जुन कपूर का मानना है कि अगर आपका वजन बढ़ भी जाए, तो आप खुद से प्यार करना बंद नहीं कर सकते। आपको सही कारणों से वजन कम करने की कोशिश करनी होगी।
जागरूक होना जरूरी-
फिटनेस को लेकर अर्जुन कपूर कहते हैं कि हमें फिटनेस को लेकर दूसरों को जागरूक करने से पहले खुद अपने बारे में जागरूक होना होगा। आप कितना कर सकते हैं और कितना हासिल कर सकते हैं। मैंने इस मामले में धीरे और व्यवस्थित रूप से शुरुआत की है। लोगों को लगता है कि वजन कम कर लिया तो बस हो गया। लेकिन सबसे मुश्किल काम इसे मैंटेन करना है. ये कभी खत्म नहीं होता।
अर्जुन कपूर ने एक बार सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "वजन घटाना मेरे लिए बचपन से ही बहुत मुश्किल भरी यात्रा थी। हर किसी का अपना संघर्ष होता है और मेरा भी रहा है। जिंदगी का असली मतलब तभी है जब आप गिर कर संभलते हैं और दोबारा कोशिश करते हैं। मेहनत हमेशा रंग लाती है, आज नहीं तो एक सप्ताह, एक महीना या एक साल बाद ही सही।"
जमकर की यें कसरतें-
उनके वर्कआउट में मुख्य तौर पर वेट ट्रेनिंग और कार्डियो कसरतें, सर्कट ट्रेनिंग, क्रॉसफिट ट्रेनिंग, बेंच प्रेस, स्क्वैट, डेड लिफ्ट्स और पुल अप्स के सेट्स हैं।उन्होंने क्रॉस फिट जैसी हाई इन्टेन्सिटी कसरत को रोजाना 20 मिनट किया। उनके अनुसार, ''अगर आप कसरत से अपने शरीर को मजबूत बनाते हैं तो आप किसी भी तरह की वेट लिफ्टिंग कर सकते हैं।''
योग-
अर्जुन कपूर कहते हैं कि योग ने मुझे ध्यान करने, सांस लेने और बस अपने मन को शांत करने में मदद की। योग ने मुझे स्थिर रहने में मदद की, बस क्षण में रहो और जाग्रत हो जाओ और थोड़ी देर के लिए खाली हो जाओ। हम सभी को समय-समय पर इसकी आवश्यकता होती है - अतीत या भविष्य में नहीं बल्कि वर्तमान में रहने के लिए। खुद को फिट रखने के लिए अर्जुन कपूर इंटेंस वर्कआउट करने के साथ योग भी करते हैं। अर्जुन ने बताया कि योग करने से उन्हें खुद को रिलैक्स रखने में मदद मिलती है। अर्जुन कहते हैं कि वो बहुत ज्यादा सोचते हैं लेकिन योग से मुझे शांत रहने में मदद मिलती है।
डाइट में किए ये बदलाव-
अर्जुन कपूर के अनुसार, वजन घटाने के लिए केवल जिम जाने से बात नहीं बनती है बल्कि डाइट पर भी काफी नियंत्रण रखना पड़ता है। कभी ज्यादा खा लेने पर उन्हें जिम में भी अधिक कसरत करनी पड़ती है।
उनका डाइट चार्ट कुछ ऐसा था -
एक्सरसाइज के साथ ही अर्जुन ने महसूस किया कि वे बिना स्ट्रीक्ट डायट प्लान के वजन कम नहीं कर सकते तो उन्होंने जंकफूड खाना बंद कर दिया। इसके साथ ही एक नियमित आहार लेना शुरु कर दिया।
ब्रेकफास्ट
अर्जुन अपने दिन की शुरुआत टोस्ट, 4-6 अंडे और वर्कआउट के समय प्रोटीन शेक लेते है।
लंच
अर्जुन लंच पर बाजरा या आटा रोटी, दाल, सब्जी और चिकन खाते थे।
डिनर
अर्जुन डिनर पर फिश या चिकन और चावल खाते थे।
सफेद चावल के बजाय अर्जुन साउथ अमेरिकन ग्रेन का क्वीनोआ खाते थे जो कि प्रोटीनयुक्त था। कार्ब्स और मीठे से अर्जुन खुद को दूर रखते थे। शुगर के बजाय अर्जुन स्ट्राबेरी या अनानास जैसी चीजें खाते थे। मीठे से दूर रहने के लिए अर्जुन ब्लैक कॉफी पीते थे।