फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइल हेल्थउम्र से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? डॉक्टर ने बताया क्या हो सकती है वजह

उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? डॉक्टर ने बताया क्या हो सकती है वजह

Health Tips: शरीर में सामान्य से हटकर कोई भी लक्षण दिखे तो अलर्ट हो जाना चाहिए। हमारा शरीर किसी चीज की कमी या अधिकता होने पर कुछ संकेत देने लगता है। समय रहते सचेत हो जाएं तो बड़ी समस्या से बच सकते हैं

उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? डॉक्टर ने बताया क्या हो सकती है वजह
Kajal Sharmaहिंदुस्तान,नई दिल्लीFri, 31 Mar 2023 12:20 PM
ऐप पर पढ़ें

बढ़ती उम्र के साथ बाल सफेद होना आम बात है लेकिन टीनेज में बाल सफेद हो रहे हैं तो शरीर में किसी चीज की कमी हो सकती है। यहां सुपर डर्म क्लीनिक, दिल्ली के एमडी, इंटरनैशनल फेलो-अमेरिकन अकैडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी डॉक्टर प्रतीक नागरानी ने हिंदुस्तान के पाठकों के कुछ सवालों के जवाब दिए हैं। अगर आपको भी स्किन या बालों से जुड़ी कोई समस्या है तो ये जवाब आपके लिए मददगार हो सकते हैं। 
सवाल: मेरी उम्र 14 साल है। मेरे बाल बहुत टूटते हैं। सफेद भी दिखने लगे हैं। क्या करूं?

आपकी उम्र में बाल टूटने व सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं। मसलन, शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी एवं हाइपोथायरॉइड। आप पौष्टिक आहार लें, खूब पानी पिएं व सक्रिय रहें। साथ ही हीमोग्राम, विटामिन डी, बी-12 और थायरॉइड प्रोफाइल की जांच कराएं और किसी त्वचा रोग विशेषज्ञ से मिलें।

सवाल: मैं 21 वर्ष का हूं। अचानक मेरे पूरे शरीर का तापमान बढ़ जाता है, खुजली के साथ लाल धब्बे हो जाते हैं। धूप में जलन होती है। क्या करूं?

ऐसा लग रहा है कि आपको कोलिनर्जिक अर्टीकेरिया की शिकायत है। आप जितना संभव हो धूप व गर्म जगहों से बचें, ज्यादा तीखा न खाएं। इसका इलाज लंबा चल सकता है, पर परेशानी की कोई बात नहीं है। डर्मेटोलॉजिस्ट से अपना इलाज करवाएं।

सवाल: मेरी बेटी छह साल की है। जब वह पैदा हुई थी, तब मेरी सास ने उसे देसी घी लगाया था। उसके बाद उसके पूरे शरीर में लाल धब्बे हो गए। धीरे-धीरे एलर्जी बढ़ती गई। डॉक्टर ने तब जो दवाएं दी थीं, उससे बच्ची का वजन बहुत बढ़ने लगा। एलर्जी अभी तक है। मैंने दवाएं बंद कर दी है। बच्ची का वजन उसका 49 किलो है। मुझे क्या करना चाहिए?

हो सकता है कि बच्चे को घी से एलर्जी नहीं, बल्कि एटोपिक डर्मेटाइटिस हो। यह 12 से 15 साल की उम्र तक थोड़ा ज्यादा परेशान कर सकता है। बच्चे को गर्म पानी से न नहलाएं, उसके लिए ओटमील व सेरामाइड युक्त मॉश्चुराइजर प्रयोग करें। किसी खास चीज को खाने से दिक्कत बढ़ती है तो उसे वह खाने को न दें। साथ ही आप अनुभवी त्वचा रोग विशेषज्ञ से भी मिलें।

सवाल: मेरी उम्र 23 वर्ष है। मुझे हाथ और पैर में बहुत पसीना आता है। पढ़ाई करते समय लिखना भी मुश्किल हो जाता है। यह समस्या बचपन से है। कभी डॉक्टर को नहीं दिखाया। क्या करूं?

आपको पाल्मो प्लांटर हाइपरहाइड्रोसिस नाम की समस्या है। कुछ दवाओं व इंजेक्शन से इसका उपचार संभव है।

पढ़े Lifestyle tips in Hindi लाइफस्टाइल न्यूज के अलावा लेटेस्ट travel tips, fashion trends और Health Tips