फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल हेल्थजरूरत से ज्यादा गुड़ खाने से फायदा नहीं सेहत को होते हैं ये 5 बड़े नुकसान, बचकर रहें

जरूरत से ज्यादा गुड़ खाने से फायदा नहीं सेहत को होते हैं ये 5 बड़े नुकसान, बचकर रहें

Side effects of Jaggery: गुड़ का सेवन करने से खून साफ होने के साथ मेटबॉलिज्म में भी तेजी से सुधार होता है। सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद क्या आप जानते हैं जरूरत से ज्यादा गुड़ का सेवन आपकी

जरूरत से ज्यादा गुड़ खाने से फायदा नहीं सेहत को होते हैं ये 5 बड़े नुकसान, बचकर रहें
Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 26 Nov 2022 08:27 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Disadvantages Of Eating Too Much Jaggery: सर्दी के मौसम में खाना खाने के बाद गुड़ खाने के आपने कई फायदे सुने होंगे। गुड़ में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो इस नेचुरल स्वीटनर को सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं। गुड़ का सेवन करने से खून साफ होने के साथ मेटबॉलिज्म में भी तेजी से सुधार होता है। सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद क्या आप जानते हैं जरूरत से ज्यादा गुड़ का सेवन आपकी सेहत को फायदा नहीं नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कैसे-

डायबिटीज-
अगर आप डायबिटीज रोगी हैं तो गुड़ का अधिक सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। 100 ग्राम गुड़ में करीब 10-15 ग्राम फ्रुक्टोज होता है। ऐसे में गुड़ का रोजाना सेवन आपके शुगर लेवल को बढ़ाकर आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। 

संक्रमण का कारण-
गुड़ को गन्ने के रस से तैयार किया जाता है। ऐसे में अगर उसे बनाते समय साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता तो गुड़ में रोगाणुओं और संक्रमित हो सकते हैं। जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इससे बीमारियां होने का खतरा बना रहता है।

फूड एलर्जी का खतरा-
ज्यादा गुड़ खाने से फूड एलर्जी का खतरा भी बढ़ जाता है.। कई बार व्यक्ति को गुड़ का अधिक सेवन करने से पेट में दर्द, सर्दी खांसी, मचली, सिर में दर्द और उल्टी जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं।

वजन बढ़ना-
बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि गुड़ का अधिक सेवन आपके वजन को भी बढ़ा सकता है। गुड़ प्रोटीन, वसा के साथ साथ फ्रुक्टोज से भरपूर होता है। 100 ग्राम गुड़ में लगभग 383 कैलोरी होती है।

कब्ज की समस्या-
सीमित मात्रा में गुड़ का सेवन करने से व्यक्ति की इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म मजबूत बने रहते हैं। लेकिन इसी गुड़ को अगर अधिक मात्रा में खाया जाए तो इससे पाचन क्रिया असंतुलित हो सकती है। गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसका अधिक सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जिसकी वजह से पाचन तंत्र पर असर पड़ने लगता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें