फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल हेल्थSide Effect of drinking Lassi: इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए लस्सी का सेवन, फायदे की जगह होता है नुकसान

Side Effect of drinking Lassi: इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए लस्सी का सेवन, फायदे की जगह होता है नुकसान

Side Effect of drinking Lassi: क्या आप जानते हैं लस्सी पीने का भी एक सही समय होता है। इसके अलावा कुछ लोगों को इसे पीने से फायदा नहीं नुकसान ज्यादा हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं आखिर किन लोगों क

Side Effect of drinking Lassi: इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए लस्सी का सेवन, फायदे की जगह होता है नुकसान
Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 23 Jun 2022 12:33 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Side Effect of drinking Lassi: गर्मियों के मौसम में तन और मन को ठंडा करने के लिए लस्सी का सेवन किया जाता है। लस्सी पीने में जितनी स्वादिष्ट होती है, सेहत के लिए भी उनती ही फायदेमंद मानी जाती है। इसका सेवन त्वचा के लिए, बालों के लिए, एसिडिटी में, कब्ज दूर करने, वजन कम करने और हड्डियां मजबूत करने आदि में लाभकारी माना जाता है। छाछ में कार्बोहाइड्रेट, कई तरह के विटामिन्स, प्रोटीन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, गुड बैक्टीरिया, लैक्टिक एसिड, कैल्शियम आदि मौजूद होते हैं, जो संपूर्ण सेहत को किसी ना किसी रूप में लाभ पहुंचाते हैं। बावजूद इसके क्या आप जानते हैं लस्सी पीने का भी एक सही समय होता है। इसके अलावा कुछ लोगों को इसे पीने से फायदा नहीं नुकसान ज्यादा हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं आखिर किन लोगों को लस्सी पीने से करना चाहिए परहेज और क्या है इसे पीने का सही समय।  

लस्सी पीने के नुकसान-
-लस्सी बनाने में चीनी का इस्तेमाल भी किया जाता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो ज्यादा लस्सी का सेवन आपके रोग को बढ़ा सकता है।

-छाछ में सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो किडनी रोग से ग्रस्त लोगों के लिए इसका अधिक सेवन ठीक नहीं है। अगर आप किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं, तो इसे पीने से बचें।

-रात के समय लस्सी पीने से यह सही से पच नहीं पाता है, जिसके कारण वजन बढ़ने की परेशानी होने लगती है। इसके अलावा लस्सी में विटामिंस, खनिज, प्रोटीन और फैट भी होता है। साथ ही इसमें शुगर भी होता है। ऐसे में अगर आप इसका रात के समय सेवन करते हैं, तो आपका वजन बढ़ सकता है। इसलिए अगर आप अपने वजन को कंट्रोल में रखना चाह रहे हैं, तो रात में लस्सी के सेवन से बचे रहें।

-जिन लोगों को एग्जिमा की समस्या होती है, उन्हें भी छाछ का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए। इससे त्वचा पर जलन, खुजली की समस्या तीव्र हो सकती है।

-अगर आप रात के समय दही का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर में म्यूकस अधिक बनने लगता है। जिसके कारण सर्दी, जुकाम और गले में खराश जैसी परेशानी होने लगती है। सर्दी-जुकाम की परेशानी से बचने के लिए रात में लस्सी पीने से बचें।

-रात के वक्त लस्सी पीने से पाचन तंत्र प्रभावित होता है, जिसके कारण आपको उल्टी की भी समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो रात के समय लस्सी पीने से बचे रहें।

-रात में लस्सी पीने से डायजेशन सिस्टम काफी धीमा हो जाता है, जिसके कारण कब्ज की शिकायत हो सकती है। 

-घुटनों और जोड़ों के दर्द की परेशानी से गुजर रहे लोगों के लिए रात के समय लस्सी का सेवन करना नुकसानदेय होता है। रात में लस्सी पीने से आपके जोड़ों में दर्द की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए अगर आपको अर्थराइटिस या फिर यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या है, तो रात में लस्सी पीने से बचें।

-अगर आप रात में लस्सी पीकर सोते हैं, तो यह सही से पच नहीं पाता है। इसकी वजह से आपकी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। जिसके कारण पेट में दर्द, अपच, मतली जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए रात के समय लस्सी पीने से बचें। 

किस समय पीना चाहिए लस्सी?
लस्सी पीने का सबसे सही समय दोपहर का माना जाता है। दोपहर के समय लस्सी पीने से आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ होता है। डायटीशियन बताती हैं कि हमेशा खाने के बाद लस्सी पीना चाहिए। इसके अलावा आप ब्रेकफास्ट के साथ भी लस्सी का सेवन कर सकते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें