फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल हेल्थखाली पेट एक्सरसाइज करने से बॉडी को होते हैं ये नुकसान, जानें क्या है वर्कआउट करने का सही समय

खाली पेट एक्सरसाइज करने से बॉडी को होते हैं ये नुकसान, जानें क्या है वर्कआउट करने का सही समय

Side Effects Of Doing Workout On An Empty Stomach: अक्सर लोग वर्कआउट के लिए सुबह का समय पसंद करते हैं। इस समय ज्यादातर लोग भूखे पेट होते हैं। ऐसे में खाली पेट एक्सरसाइज करने से व्यक्ति को डिहाइड्रेशन,

खाली पेट एक्सरसाइज करने से बॉडी को होते हैं ये नुकसान, जानें क्या है वर्कआउट करने का सही समय
Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 07 Feb 2023 02:53 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Side Effects Of Doing Workout On An Empty Stomach: शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए रोजाना वर्कआउट करना बेहद जरूरी है। ये बात तो हर कोई जानता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर एक्सरसाइज करने का तरीका और समय सही न हो तो आपकी बॉडी को इससे फायदा नहीं बल्कि नुकसान हो सकता है। सुनकर कई लोग हैरान हो सकते हैं लेकिन यह बात सच है। अक्सर लोग वर्कआउट के लिए सुबह का समय पसंद करते हैं। इस समय ज्यादातर लोग भूखे पेट होते हैं। ऐसे में खाली पेट एक्सरसाइज करने से व्यक्ति को डिहाइड्रेशन, कमजोरी और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं खाली पेट एक्सरसाइज करने से व्यक्ति की सेहत को हो सकते हैं क्या नुकसान और वर्कआउट करने का क्या है सही समय। 

खाली पेट एक्सरसाइज करने से होने वाले नुकसान-

थकान और कमजोरी- 
सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करने से आपको थकान और कमजोरी भी महसूस हो सकती है। सुबह उठते ही पेट पूरी तरह से खाली होता है। जिसकी वजह से शरीर में एनर्जी भी कम होती है। ऐसे में, खाली पेट एक्सरसाइज करने से शरीर में ऊर्जा का स्तर गिरने लगता है और व्यक्ति को थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए व्यक्ति को एक्सरसाइज करने से थोड़ी देर पहले एक केला या सेब खा लेना चाहिए।

ब्लड शुगर लेवल हो सकता है कम-
सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करने से ब्लड शुगर लेवल भी कम हो सकता है। खाली पेट एक्सरसाइज करने से बॉडी डिहाइड्रेट होने लगती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से गिरने लगता है। ऐसी स्थिति में कई बार लोगों को उल्टी, मतली और जी मिचलाना जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। ऐसे में अगर आपका शुगर लेवल पहले से ही लो रहता है तो खाली पेट वर्कआउट करने से बचें। 

चोट का जोखिम- 
खाली पेट एक्सरसाइज करने से कई लोगों को पेट में दर्द या ऐंठन की समस्या हो सकती है। खाली पेट वर्कआउट करने से मांसपेशियों में चोट लगने का जोखिम भी बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए आपको एक्सरसाइज करने से पहले कुछ खा लेना चाहिए। 

एक्सरसाइज करने का सही समय-
स्वस्थ रहने के लिए आप सुबह या शाम, किसी भी समय एक्सरसाइज कर सकते हैं। लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करने से आप पूरे दिन ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करते हैं। लेकिन सुबह एक्सरसाइज करने से कम से कम आधे से एक घंटे पहले केला, ओट्स व अंडे जैसी चीजों में से कुछ खा लेना चाहिए। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें