फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल हेल्थबिना दवा खाएं बढ़ाना चाहते हैं पीरियड्स की डेट तो अपनाएं ये असरदार नुस्खे

बिना दवा खाएं बढ़ाना चाहते हैं पीरियड्स की डेट तो अपनाएं ये असरदार नुस्खे

Postpone Periods Dates Naturally: बिना दवा खाएं पीरियड की डेट आगे बढ़ाने के लिए अपनाएं ये प्राकृतिक नुस्खे। इन नुस्खों की खासियत यह है कि इनका शरीर पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। 

बिना दवा खाएं बढ़ाना चाहते हैं पीरियड्स की डेट तो अपनाएं ये असरदार नुस्खे
Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 08 Jun 2023 01:18 PM
ऐप पर पढ़ें

Foods To Postpone Periods Dates Naturally: घर पर जल्द ही कोई शादी, पूजा या फंक्शन होने वाला है और आपकी पीरियड की डेट भी नजदीक है, जिसे आप बिना कोई दवा खाए टालना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। जी हां, अक्सर महिलाओं के साथ यह समस्या देखने को मिलती है। घर पर कोई फंक्शन होने वाला होता है और उनकी पीरियड की डेट आ जाती है। जिससे फंक्शन का मजा किरकिरा हो जाता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या कई बार झेल चुकी हैं तो पीरियड की डेट आगे बढ़ाने के लिए अपनाएं ये प्राकृतिक नुस्खे। इन नुस्खों की खासियत यह है कि इनका शरीर पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। 

पीरियड्स टालने के लिए अपनाएं ये टिप्स-
नींबू-

पीरियड्स की डेट आगे बढ़ाने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। नींबू का इनटेक बढ़ाने से ब्लड फ्लो को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। नींबू के इस उपाय को करने के लिए आप गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीएं। 

पपीता -
गर्भवती महिलाओं को अक्सर पपीते का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है। पपीते में मौजूद कैरोटीन एस्ट्रोजन हॉर्मोन के लेवल को बढ़ा देता है। जिससे यूट्राइन ब्लड फ्लो बदल जाता है और मिसकैरेज तक की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन पीरियड्स डिले करने के लिए पपीता एक अच्छा उपाय हो सकता है।

एप्पल साइडर विनेगर- 
मेंसुरल साइकिल में देरी के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर को इस्तेमाल कर सकती हैं। इस उपाय को करने के लिए एक गिलास पानी में एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीएं। ऐसा करने से मासिक धर्म कुछ दिन के लिए लेट हो सकता है।

मसालेदार खाना 
अगर आप चाहते हैं कि आपकी पीरियड्स की डेट कुछ दिन के लिए आगे बढ़ जाए तो तुछ दिन मसालेदार भोजन करने से परहेज करें। मसालेदार भोजन शरीर में गर्मी पैदा करके ब्लड फ्लो को बढ़ा सकता है। जिससे आपको पीरियड आ सकते हैं।

चावल का पानी-
चावल का पानी पीने से भी पीरियड्स को थोड़ा डिले किया जा सकता है। चावल के पाने को पीने के लिए आप उसमें नींबू का रस मिलाकर दिन में कम से कम 3 बार पी सकती है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें