फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल हेल्थवजन घटाने के साथ एक्ने की समस्या भी दूर करता है धनिया का पानी, जानें पीने का तरीका

वजन घटाने के साथ एक्ने की समस्या भी दूर करता है धनिया का पानी, जानें पीने का तरीका

Coriander Seeds Water Benefits: आयुर्वेद के अनुसार धनिया का पानी पीने के काफी सारे फायदे बताए गए हैं। रोजाना इस ड्रिंक को पीने का ये एक तरीका केवल वेट लूज ही नहीं बॉडी को इतने तरीकों से फायदा करता है

वजन घटाने के साथ एक्ने की समस्या भी दूर करता है धनिया का पानी, जानें पीने का तरीका
Aparajitaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीThu, 01 Jun 2023 01:09 PM
ऐप पर पढ़ें

हरी धनिया का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है तो वहीं हरी धनिया के बीज सब्जी के सबसे खास मसाले में से एक है। जिसके बगैर सब्जी का स्वाद और महक दोनों ही फीका लगता है। लेकिन धनिया केवल स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत भी बढ़ाती है। इसके बीजों में कई सारे औषधीय गुण हैं जिसकी वजह से आयुर्वेद में इसे सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। शरीर का वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए धनिया का पानी मदद करता है। इसके साथ ही धनिया का पानी पीने से ये फायदे भी बॉडी को मिलते हैं। तो चलिए जानें कैसे धनिया का पानी पीना अलग-अलग तरीकों से हेल्थ के लिए बेनिफिशियल है। 

रोजाना खाली पेट धनिया का पानी पीने के फायदे
रोजाना धनिया का पानी खाली पेट सुबह के वक्त पीने से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। धनिया में विटामिन के, सी और ए होते हैं। साथ ही फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में रहते हैं। जो शरीर के फैट को नुचरली बर्न करने का काम करते हैं। 

किडनी की हेल्थ के लिए फायदेमंद
धनिया का पानी रोजाना सुबह खाली पेट पीने से ना केवल वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है बल्कि ये किडनी को डिटॉक्स करता है। जिससे किडनी स्टोन जैसी समस्या कम पैदा होती है। अक्सर लोग धनिया का पानी शहद और नींबू के जूस के साथ मिलाकर पीना पसंद करते हैं। 

स्किन की समस्याओं से निजात
धनिया के पानी में मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो बॉडी को डिटॉक्स करते हैं। जिसकी वजह से स्किन ग्लो करने लगती है। धनिया का पानी एक्ने और स्किन पर होने वाले फंगस को भी कंट्रोल करता है। ये बॉडी से सारे टॉक्सिंस और एलर्जी को बाहर कर देता है।

गर्मी में मिलती है ठंडक
आयुर्वेद में धनिया की प्रवत्ति को ठंडा बनाया गया है। जिसकी वजह से गर्मियों में धनिया के पानी की ड्रिंक को पीने से शरीर ठंडा रहता है। रोजाना खाली पेट सुबह के वक्त धनिया के पानी की ड्रिंक पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और गर्मियों में बॉडी कूल बनी रहती है।

वुमन हेल्थ के लिए वरदान
धनिया का पानी महिलाओं के लिए वरदान की तरह है। रोजाना इस ड्रिंक को पीने से सफेद पानी, यूरिन इंफेक्शन और पीरियड्स में होने वाले क्रैम्प्स से राहत दिलाता है। 

दो तरह से पीएं धनिया का पानी
धनिया के पानी का फायदा लेने के लिए इसे दो तरह से पिया जा सकता है। 

-धनिया के बीजों को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को छानकर पी जाएं। 

-या धनिया के पानी को छानकर उबाल लें और इसमे नींबू का रस और शहद मिलाकर चाय बना लें। दोनों ही तरह से बनी धनिया की ड्रिंक सेहत के लिए फायदेमंद है और इसके ढेर सारे न्यूट्रिशन बॉडी को मिलते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें