फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइल हेल्थमच्छरों की ही नहीं आपकी जान भी ले सकता है मॉस्क्वीटो कॉइल का धुआं, दिल्ली में 6 की मौत

मच्छरों की ही नहीं आपकी जान भी ले सकता है मॉस्क्वीटो कॉइल का धुआं, दिल्ली में 6 की मौत

Side effects Of Mosquito Coil: मच्छर भगाने के लिए मॉस्क्वीटो कॉइल एक सस्ता ऑप्शन है। कम लोग जानते हैं कि इसका धुआं मच्छरों के साथ आपकी भी जान ले सकता है। दुर्घटना के अलावा इससे फेफड़े भी खराब होते हैं

मच्छरों की ही नहीं आपकी जान भी ले सकता है मॉस्क्वीटो कॉइल का धुआं, दिल्ली में 6 की मौत
Kajal Sharmaलाइव हिंदुस्तान,मुंबईFri, 31 Mar 2023 01:28 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में मच्छर भगाने वाली कॉइल की वजह से 6 लोगों की जान चली गई। एक ही परिवार के छह लोगों की दम घुटने से जान जाने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मॉस्क्वीटो कॉइल से गद्दे में आग लग गई थी। इसके बाद कमरे में धुआं भर जाने से लोगों का दम घुट गया। कॉइल से सिर्फ आग लगने का खतरा ही नहीं होता बल्कि डॉक्टर्स की मानें तो इसका धुआं सिगरेट के धुएं से भी ज्यादा खतरनाक होता है। खासतौर पर अगर आप कमरा बंद करके कॉइल के धुएं में ज्यादा वक्त तक रहते हैं। यह धुआं मच्छरों को ही नहीं बल्कि आपको भी मार सकता है। 

हो सकती है सांस से जुड़ी बीमारी
गर्मी के मौसम में मच्छरों का प्रकोप ज्यादा बढ़ जाता है। इनसे निपटने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। इनमें मच्छर भगाने वाले कॉइल घरों में खूब इस्तेमाल होते हैं। जहरीले धुएं से मच्छर भगाने के लिए आजकल कार्ड्स और अगरबत्ती भी आने लगी है। इन सबके धुएं में हार्मफुल केमिकल्स होते हैं। ये केमिक्ल्स आपके फेफड़े खराब कर सकते हैं, अस्थमा, सीओपीडी जैसी बीमारियां ट्रिगर करते हैं। इतना ही नहीं लंबे वक्त तक अगर ये आपके सिस्टम में पहुंचे तो लंग कैंसर तक हो सकता है। इन सबके अलावा आग लगने या बच्चों के जलने का खतरा भी रहता है। सिर्फ कॉइल ही नहीं इलेक्ट्रिक रिपेलेंट से भी टॉक्सिक केमिकल्स हमारे सिस्टम में पहुंचते हैं।

हो चुकी हैं कई स्टडीज
मॉस्क्वॉटो कॉइल्स यहां तक की अगरबत्ती के धुएं पर भी दुनियाभर में शोध हो चुके हैं। इन्हें हेल्थ के लिए नुकसानदायक माना गया है। लोग कॉइल जलाकर कमरा बंद करके सो जाते हैं इससे जहरीले केमिकल्स सीधे आपके सिस्टम में पहुंचते हैं। 

ऐसे करें मच्छरों से बचाव
हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि मच्छरों से बचने के लिए नैचुरल तरीके ही अपनाने चाहिए। जैसे दरवाजों खिड़कियों पर जाली लगवाएं। गमलो-वगैरह के आस-पास गंदा पानी जमा न होने दें। फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें। मॉस्क्वीटो रिपेलेंट क्रीम और जेल फिर भी सुरक्षित हैं। मच्छरदानी बेस्ट ऑप्शन है।

पढ़े Lifestyle tips in Hindi लाइफस्टाइल न्यूज के अलावा लेटेस्ट travel tips, fashion trends और Health Tips