वेट लूज करने के लिए पास्ता छोड़ने की जरूरत नहीं बस इन तरीकों से बनाएं हेल्दी
Weight Loss Friendly Pasta: वेट लूज के लिए रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं तो पास्ता खा सकते हैं। बस जरूरी है कि पास्ता को बिल्कुल हेल्दी तरीके से बनाएं और इन बातों का ध्यान रखें।

हेल्दी रहने के लिए रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं तो बहुत सारी डिशेज हैं जिन्हें हेल्दी बनाकर खाया जा सकता है। पास्ता अक्सर लोगों को बहुत पसंद आता है। लेकिन इसे अनहेल्दी फूड्स में गिना जाता है। क्योंकि मैदे या रिफाइंड फ्लोर से बना पास्ता बॉडी को केवल अननेसेसरी कार्ब्स देते हैं। अगर आपको पास्ता बहुत पसंद है तो इसे हेल्दी बनाकर भी खाया जा सकता है। बस इन छोटे-छोटे टिप्स को फॉलो करें।
सब्जियों को ना करें इग्नोर
पास्ता खाना पसंद है तो सब्जियों को इग्नोर ना करें। मनपसंद सब्जियों के अलावा आप इसमे हेल्दी वेजिटेबल्स को ऐड करें। ब्रोकली, कॉर्न, जुकिनी, बेल पेपर, प्याज, कैरेट जैसी सब्जियों को डालकर पास्ता रेडी करें। लेकिन ध्यान रखें कि वेजिटेबल्स की मात्रा पास्ता से ज्यादा हो। इससे कार्ब्स लोडेड पास्ता में फाइबर से भरपूर वेजिटेबल की मात्रा ज्यादा हो जाएगी।
होल ग्रेन पास्ता चुनें
रेगुलर रिफाइंड फ्लोर वाला पास्ता खाने की बजाय मिलेट बाजरा, ज्वार, रागी या होल ग्रेन आटे से तैयार पास्ता को ही खाएं। ये आपको फाइबर और जरूरी न्यूट्रिशन देने में हेल्प करेंगे।
रेड एंड व्हाइट सॉस को मिक्स ना करें
बहुत से लोग रेड सॉस और व्हाइट सॉस को मिलाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन टोमैटो सॉस और क्रीम सॉस पास्ता को मिक्स कर बिल्कुल भी ना खाएं। ये पास्ता खाने का सबसे अनहेल्दी तरीका है। टमाटर में मौजूद साइट्रिक एसिड और दूध में मौजूद लैक्टिक एसिज मिक्स होकर पास्ता को डाइजेस्ट करने में मुश्किल करते हैं। इसलिए हमेशा एक तरह का पास्ता एक बार खाएं।
सही ऑयल से बनाएं हेल्दी पास्ता
पास्ता बनाने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। इसे कम मात्रा में इस्तेमाल करने की बजाय थोड़ी ज्यादा मात्रा में ही डालें। इससे पास्ता टेस्टी भी बनेगा और डाइजेस्ट होने में भी आसानी होगी। साथ ही ऑलिव ऑयल गट में नेचुरल लुब्रिकेटिव का काम करेगा और फूड को घंटों स्टमक में रोकने की बजाय आसानी से मूव कर डाइजेस्ट करेगा।
पास्ता को बनाएं प्रोटीन फ्रेंडली
पास्ता में वेजिटेबल्स के साथ ही प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में डालें। जिससे कि इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू बढ़ जाए। चिकन, फिश के अलावा वेजिटेरियन लोग इसमे व्हाइट बींस का इस्तेमाल कर सकते हैं।