International Carrot Day 2024: हर साल 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? ये है इतिहास और महत्व

International Carrot Day 2024: हर साल 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? ये है इतिहास और महत्व

संक्षेप:

International Carrot Day 2024: यह दिन हमें गाजर के बारे में जानकारी फैलाने और इसके स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने का मौका देता है। आइए जानते हैं आखिर क्या है अंतर्राष्ट्रीय गाजर दिवस को मनाने के पी

Apr 04, 2024 06:45 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

International Carrot Day 2024: दुनियाभर में हर साल 4 अप्रैल को विश्व गाजर दिवस के रूप में मनाया जाता है। गाजर दिवस को मनाने के पीछे का उद्धेश्य लोगों को गाजर का सेवन करने से मिलने वाले फायदों के प्रति जागरूक करवाना है। सबसे पहले इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2003 में हुई थी। गाजर को उसके पोषण मूल्य और बहुमुखी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया जाता है, और यह दिन हमें गाजर के बारे में जानकारी फैलाने और इसके स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने का मौका देता है। आइए जानते हैं आखिर क्या है अंतर्राष्ट्रीय गाजर दिवस को मनाने के पीछे का इतिहास और महत्व। 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अंतर्राष्ट्रीय गाजर दिवस का इतिहास-
गाजर का वानस्पतिक नाम डाकस कैरोटा है। जानकारों का मानना है कि एशिया के लोगों ने सबसे पहले गाजर की खेती की शुरुआत की और वहीं से ये विश्व के अन्य देशों में पहुंची। गाजर चार अलग-अलग रंगों लाल,पीली, संतरी और काली रंग की पाई जाती है। साल 2003 में अंतर्राष्ट्रीय गाजर दिवस की स्थापित की गई। जिसके बाद साल  2012 तक यह दुनिया भर में उन सभी जगहों पर फैल गया है, जहां गाजर के बारे में लोग जानते थे। बता दें, सबसे पहले गाजर दिवस को मनाने की शुरुआत फ्रांस और स्वीडन से हुई। इसके बाद भारत, जापान, रूस इटली समेत दुनिया के कई देशों में विश्व गाजर दिवस मनाया जाने लगा। गाजर दिवस को मनाने का मकसद देश के लोगों के बीच गाजर जैसे पौष्टिक आहारों के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाने का था। 

अंतर्राष्ट्रीय गाजर दिवस का महत्व-
अंतर्राष्ट्रीय गाजर दिवस को मनाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप पोषक तत्वों से भरपूर इस सब्जी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। गाजर की खासियत यह है कि आप इसका इसका उपयोग ज्यादातर सब्जियों को बनाते समय कर सकते हैं। बात चाहे लंच में बनने वाली मिक्स वेज की हो या फिर डिनर के बाद सर्व किए जाने वाले हलवे की, गाजर का सेवन किसी भी रूप में किया जा सकता है। 

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।