डायबिटीज से निपटने के लिए रोजाना खाएं जामुन, बस जानें खाने का सही तरीका
Jamun In Diabetes: सेहत के लिए जामुन काफी ज्यादा फायदेमंद है। इसे रोजाना खाने पर डायबिटीज लेवल मेंटेन करने में मदद मिलती है। हालांकि,सही तरह से खाना जरूरी है।यहां जानिए इसे खाने का सही तरीका-

मीठे-कसेले स्वाद वाले जामुन डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी चमत्कारी जड़ी बूटी से कम नहीं है। जो लोग अक्सर अपने बढ़े हुए शुगर लेवल से परेशान रहते हैं वह जामुन खाना शुरू कर दें, इसे खाने के कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा। ये एक ऐसा फल है जो डायबिटीज से निपटने में आपकी मदद कर सकता है। ये एक बेहतरीन डायबिटिक फूड है, हालांकि, इसे सही तरह से खाना जरूरी है। यहां जानिए इसके कुछ फायदे और खाने का सही तरीका।
गर्मियों में बढ़ जाती है डायबिटीज? इन टिप्स से मैनेज करना हो जाएगा आसान
जामुन खाने के फायदे
बढ़ता है हीमोग्लोबिन
जामुन विटामिन सी और आयरन से भरपूर होते हैं। इस फल को खाने पर हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। जबकि आयरन ब्लड प्यूरिफायर की तरह काम करता है। बढ़ा हुआ हीमोग्लोबिन आपके ब्लड को अंगों में ज्यादा ऑक्सीजन ले जाने और आपके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है।
स्किन रहती है हेल्दी
जामुन कसैले गुणों से भरपूर होते है जो स्किन को दाग-धब्बों, पिंपल्स, झुर्रियों और मुंहासों से बचाते हैं। इसके अलावा, विटामिन सी ब्लड को प्यूरिफाई करने में मदद करता है, जिससे आपकी स्किन चमकती रहती है।
डायबिटीज होगी मैनेज
जिन लोगों को डायबिटीज है, वह जामुन खा सकते हैं क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है। इसके अलावा जामुन में मौजूद पॉलीफेनोलिक तत्व डायबिटीज मैनेज करने में मदद करते हैं।
वजन घटाने में मददगार
जामुन में कैलोरी कम होती है। ये फाइबर से भरपूर होते हैं। यह वजह है कि ये वजन घटाने में मददगार हैं। जामुन पाचन में भी सुधार करते हैं और शरीर में वॉटर रिटेंशन को कम करने में मदद करते हैं।
गैस्ट्रिक स्वास्थ्य में सुधार
जामुन पाचन संबंधी समस्याओं के इलाज में मदद कर सकती हैं। इस फल में मूत्रवर्धक गुण होते हैं जो शरीर और पाचन तंत्र को ठंडा रखते हैं। इसके अलावा ये कब्ज से राहत दिलाते हैं।
यह भी पढ़ें:आराम के बाद भी महसूस होने लगती है थकान, शरीर में दिख रहे ये बदलाव हाई डायबिटीज के हैं लक्षण
डायबिटीज में कैसे खाएं जामुन
वैसे तो कई ऐसे फल हैं जिन्हें खाकर डायबिटीज बढ़ सकती हैं, लेकिन जामुन के साथ ऐसा नहीं है। क्योंकि जामुन खाने के बाद आप आसानी से शुगर लेवल को मैनेज कर सकते हैं। अगर आप इसे खाने का सही तरीका देख रहे हैं तो बता दें कि आप जामुन को फल के तौर पर खा सकते हैं। चाहें तो गुठली का चूर्ण या जामुन की पत्तियों का काढ़ा पी सकते हैं।
यह भी पढ़ें: व्हाइट डिस्चार्ज और पाइल्स में रामबाण है आम की गुठली, जानिए कैसे खाएं
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।