आपकी शुगर क्रेविंग को कंट्रोल कर सकता है बालासन, जानें क्या है करने का सही तरीका

Sep 19, 2023 11:24 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

Yoga Asanas For Sugar Cravings: बालासन योग का नियमित अभ्यास व्यक्ति की शुगर क्रेविंग को कम करने के साथ उसे स्ट्रेस, चिंता जैसी समस्याओं से भी दूर रखने में भी मदद करता है। ऐसे में आइए जानते हैं बालासन

आपकी शुगर क्रेविंग को कंट्रोल कर सकता है बालासन, जानें क्या है करने का सही तरीका

Yoga Asanas For Sugar Cravings: जरूरत से ज्यादा मीठा खाने से आपको मोटापा, डायबिटीज और हार्मोनल इंबैलेंस जैसी समस्याएं आसानी से घेर सकती हैं। अगर आपको भी वक्त-बेवक्त मीठा खाने की आदत है, जिसे कंट्रोल करना आपके बस में नहीं तो तुरंत अपने रूटिन में बालासन योग को शामिल करें। बालासन योग को अंग्रेजी में चाइल्ड पोज के नाम से भी जाना जाता है। बालासन योग का नियमित अभ्यास व्यक्ति की शुगर क्रेविंग को कम करने के साथ उसे स्ट्रेस, चिंता जैसी समस्याओं से भी दूर रखने में भी मदद करता है। ऐसे में आइए जानते हैं बालासन योग करने का क्या है सही तरीका और इसके फायदे। 

बालासन करने का सही तरीका-
बालासन करने के लिए सबसे पहले योग मैट बिछाकर पैरों को मोड़कर वज्रासन मुद्रा में बैठ जाएं। इसके बाद सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर ले जाएं और सांस छोड़ते समय आगे की तरफ झुकें। ऐसा तब तक करें जब तक आपकी हथेलियां जमीन को न छूने लगे। इसके बाद अपने सिर को जमीन पर टिकाकर इस मुद्रा में आने के बाद शरीर को अनवरत छोड़ दें और रेस्ट करें। अब सांस लें और सांस छोड़ें। सांस लेते और छोड़ते समय जल्दबाजी न करें। इस मुद्रा में 3 मिनट तक बने रहें। रोजाना कम से कम 5 बार यह आसन जरूर करें। 

बालासन के फायदे-

-बालासन करने से शुगर क्रेविंग कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
-बालासन करने से संपूर्ण शरीर में रक्त का संचार होता है।
-बालासन करने से जांघों, कूल्हों और टखनों में मजबूती आती है। 
-बालासन शरीर में मांसपेशियों को राहत देने के साथ पीठ दर्द को भी दूर करने में मदद करता है। 
-बालासन करने के शरीर के अंदरूनी अंगों में लचीलापन आता है।
-बालासन करने से तनाव से मुक्ति मिलती है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।