Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थKnow amazing benefits and side effects of Moringa powder and who should avoid it
सुपरफूड है मोरिंगा पाउडर, फिर भी इसके हैं नुकसान, जानिए किन लोगों को इससे बचना चाहिए

सुपरफूड है मोरिंगा पाउडर, फिर भी इसके हैं नुकसान, जानिए किन लोगों को इससे बचना चाहिए

संक्षेप:

मोरिंगा कई बीमारियों का इलाज की रोकथाम में शामिल है। मोरिंगा कई विटामिन और मिनरल्स का एक बेहतरीन स्रोत है। हालांकि, इसके कुछ साइड इफेक्ट भी हैं। यहां पढ़ें इससे जुड़ी सभी बातें-

Aug 31, 2022 04:10 pm ISTAvantika Jain लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Moringa Powder Benefits And Side Effects in Hindi: ज्यादातर लोग अब हेल्दी खाने की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में एक पाउडर काफी ज्यादा ट्रेंड में है, जिसका नाम मोरिंगा है। मोरिंगा ओलीफेरा, जिसे सहजन के पेड़ के रूप में जाना जाता है। इसका इस्तेमाल सदियों से आयुर्वेद में हो रहा है। कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में ये मददगार है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पोषण तत्वों से भरपूर चीजों को सुपरफूड माना जाता है। मोरिंगा सुपरफूड्स में से एक है। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। इसमें पेड़ में पाए जाने वाले कई पोषक तत्व इसे सुपरफूड्स में शामिल करते हैं। हालांकि, इस सुपरफूड के भी काफी साइड इफेक्ट्स हैं। यहां पढ़िए मोरिंगा से जुड़ी बातें- 

मोरिंगा के फायदे (Moringa ke Fayde)

1) डायबिटीज के लक्षणों को करता है कम- मोरिंगा लिपिड और ग्लूकोज के लेवल को कम करने, ऑक्सीडेटिव तनाव को नियंत्रित करने और ब्लड शुगर को कम करने में मददगार है।


2) दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन- मोरिंगा धमनियों में प्लाक के गठन को रोक सकता है और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर सकता है। इससे दिस की बीमारियों का खतरा कम होता है।


3) ब्रेन हेल्थ होगी बूस्ट- एंटीऑक्सिडेंट गुण न्यूरॉन डिजेनेरेशन को कम करते हैं और ब्रेन के काम में सुधार करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोरिंगा के पत्ते अल्जाइमर रोग के लक्षणों से बचाव करते हैं।


4) घावों को ठीक करने में मददगार- मोरिंगा नियमित रूप से लेने पर यह थक्के के समय को कम करता है।इसके अलावा ब्लीडिंद को रोकने में भी फायदेमंद होता है।


5) बूस्ट होगी एनर्जी- रिपोर्ट्स की मानें तो मोरिंगा एनर्जी के लिए एक अच्छा स्रोत हो सकता है, इसमें प्रोटीन, आयरन और विटामिन ए सहित पोषक तत्वों की मात्रा होती है। ये सभी एनर्जी लेवल को बनाए रखने में जरूरी होते हैं।


मोरिंगा के नुकसान (Moringa ke Nuksan)

1) मोरिंगा को सही मात्रा में न खाया जाए तो इससे पेट खराब, गैस, दस्त और हार्टबर्न जैसी समस्याएं हो सकती हैं।यह भी पढ़ें:खाने के बाद अगर खाएंगे एक चम्मच सौंफ तो नहीं बनेगी गैस, मिलेंगे कई गजब के बेनिफिट्स

2) यह आपके गैग रिफ्लेक्स को एक्टिव कर सकता है। इसे ज्यादा मात्रा खाने से बचें क्योंकि इससे उल्टी का मन हो सकता है।

3) जड़ों, फूलों और छाल में पाए जाने वाले कुछ केमिकल गर्भवती महिलाओं में कॉन्ट्रेक्शन का कारण बन सकते हैं और ऐसे में ये मिसकैरेज के खतरे को बढ़ा सकते हैं।

4) स्तनपान कराने वाली महिलाओं को मोरिंगा से बचना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद कुछ चीजें बच्चेके लिए अच्छी नहीं होती हैं।

5) ब्लड को पतला करने वाली दवाएं खाने वाले लोगों को नियमित रूप से मोरिंगा खाने से बचना चाहिए।

6) इसके बीज के अर्क से बचना चाहिए क्योंकि वे इम्यून सेल्स में टॉक्सिन पैदा कर सकते हैं।


किन लोगों को इससे बचना चाहिए?

मोरिंगा के कई फायदे हैं लेकिन फिर भी कुछ लोगों के लिए ये खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं या स्तनपान करा रही महिलाओं को इससे बचना चाहिए।

इसके अलावा मोरिंगा डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और थायराइड रोग का इलाज करने वाली दवा लेने वाले लोगों में भी बाधा कर सकता है। ऐसे में आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही मोरिंगा को डायट में शामिल करना चाहिए। यह भी पढ़ें: वजन बढ़ने के डर से छोड़ दिया है घी? जानिए न खाने से हो सकते हैं क्या नुकसान

बहुत ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

1) कैसे लें मोरिंगा पाउडर?

आप गर्म पानी में 1-2 चम्मच मोरिंगा पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। इसे स्मूदी में भी मिलाया जा सकता है। आप इसकी चाय भी बना सकते हैं। 


2)  कैसे बनाएं मोरिंगा टी?

पानी में 1-2 चम्मच मोरिंगा पाउडर या ताजा आधा कप मोरिंगा के पत्ते उबालें। इसे ठंडा होने दें और इसे चाय की तरह पी लें।


3) क्या वेट लॉस में मददगार है मोरिंगा पाउडर?

रिपोर्ट्स की मानें तो वेट लॉस के लिए मोरिंगा पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर खाली पेट पी सकते हैं। यह भी पढ़ें:लिवर, किडनी, हार्ट और लंग्स सबके लिए अमृत है मोरिंगा पाउडर, प्रधानमंत्री मोदी भी खाते हैं सहजन का पराठा

ध्यान दें- अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही मोरिंगा को अपनी डायट में शामिल करें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।