फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल हेल्थकंसीव करने के लिए इन बातों का रखें ख्याल, जानिए क्यों जरूरी है कंडोम का इस्तेमाल

कंसीव करने के लिए इन बातों का रखें ख्याल, जानिए क्यों जरूरी है कंडोम का इस्तेमाल

Tips to Conceive Baby: इनफर्टिलिटी एक बड़ी समस्या है, जिसकी वजह से शादी के सालों के बाद भी प्रेगनेंट होने के चांसेस भी कम हो जाते हैं। जानिए, क्यों जरूरी है कंडोम का इस्तेमाल और कंसीव करने के टिप्स।

कंसीव करने के लिए इन बातों का रखें ख्याल, जानिए क्यों जरूरी है कंडोम का इस्तेमाल
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीTue, 30 May 2023 12:57 PM
ऐप पर पढ़ें

इन दिनों महिलाओं में इनफर्टिलिटी एक बड़ी समस्या है। जिसकी वजह से मां बनने में मुश्किलें आती हैं। ऐसा खराब लाइफस्टाइल और खान पाने के चलते होता है। हालांकि कुछ बातों को ध्यान में रखा जाए तो कंसीव करने में आसानी हो सकती है। सबसे जरूरी बात तो यह है कि मां बनने के लिए पोष्टिक खाना सबसे जरूरी है। दरअसल, कंसीव करने के लिए शरीर को आयरन, कैल्शियम और जिंक की जरूरत होती है। इसी के साथ इस दौरान फोलिक एसिड जरूरी है, कंसीव करने के लिए बॉडी को प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन जैसे सेक्स हार्मोन की जरूरत होती है। ऐसे में फोलिक एसिड इन्हें बनने में मदद करता है। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कंसीव करने के टिप्स, साथ ही जानिए कि आखिर क्यों जरूरी है कंडोम का इस्तेमाल।

प्रेगनेंसी के दौरान ब्रेस्ट पर होती है तेज खुजली, छुटकारा दिलाने में रामबाण हैं ये टिप्स

कंसीव करने के टिप्स

1) चाय, कॉफी और शराब से बनाएं दूरी- अगर आप मां बनना चाहती हैं, तो कंसीव करने के चांस को बढ़ाने के लिए चाय, कॉफी, शराब से दूरी बनाएं। चाय और कॉफी दोनों में कैफिन होता है। रिसर्च की मानें तो दिनभर में 5 कप से ज्यादा कॉफी पीने से मिसकैरेज का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा इससे फैलोपियन ट्यूब्स की मांसपेशियां कमजोर हो जाती है। 

2) स्मोकिंग से बचें- अगर आपको स्मोकिंग की आदत है तो इसे अवॉइड करना शुरू कर दें। स्मोकिंग करने वाली महिलाओं को मां बनने में मुश्किल होती है क्योंकि सिगरेट ओवरी को कमजोर कर देती है।

3) मोटापा कम करें- कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो मोटापे के कारण इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। कंसीव करने के लिए अपने वेट पर ध्यान दें। इसके लिए रोजाना के रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल करें। 

4) उम्र का रखें खयाल- मां बनने के लिए अपनी उम्र का भी खयाल रखें। बढ़ती उम्र में एग की क्वालिटी कम होने लगती है। 35 की उम्र के बाद फर्टिलिटी भी कम होने लगती है। ऐसे में सही उम्र में फैमिली प्लानिंग करना जरूरी है। 

क्यों जरूरी है कंडोम का इस्तेमाल? 

अनचाही प्रेगनेंसी से बचने के लिए कंडोम का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। हालांकि, जब तक आप कंसीव करना नहीं चाहते हैं तब तक सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करें। इसके यूज से किसी भी तरह का इंफेक्शन नहीं होता है। बिना कंडोम इस्तेमाल किए सेक्स करने पर एसटीडी यानी सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। जिसकी वजह से कंसीव करने में परेशानी होती है। हालांकि, कंडोम के इस्तेमाल से एसटीडी से बचा जा सकता है। 

फर्टिलिटी की समस्या में महिला-पुरुष दोनों करें ये योग आसन, कंसीव करने में नहीं होगी कोई दिक्कत