जस्टिन बीबर का वायरस से पैरालाइज्ड हुआ चेहरा, जानें Ramsay Hunt Syndrome के बारे में

Jun 12, 2022 07:21 am ISTKajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबई
share Share
Follow Us on

Justin Bieber Ramsay Hunt Syndrome: जस्टिन बीबर का आधा चेहरा पैरालाइज्ड है। इस बीमारी का नाम है रामसे हंट सिंड्रोम और यह वायरल है। वह फिलहार रेस्ट कर रहे हैं और जल्द ठीक होने की उम्मीद भी।

जस्टिन बीबर का वायरस से पैरालाइज्ड हुआ चेहरा, जानें Ramsay Hunt Syndrome के बारे में

सिंगर जस्टिन बीबर की बीमारी को अब तक मिस्टीरियस डिजीज कहा जा रहा था। अब उन्होंने एक वीडियो के जरिये अपनी बीमारी का खुलासा कर दिया है। जस्टिन ने बताया है कि उनका दाएं तरफ का चेहरा पैरालाइज्ड हो गया है।  इस बीमारी का नाम रामसे हंट सिंड्रोम (Ramsay Hunt Syndrome) है। यह एक वायरस से होती है। इस वायरस का नाम है वैरिसेला जोस्टर (Varicella Zoster)। यह कान के पास की फेशियल नर्व को प्रभावित करता है। जानिए इस बीमारी के बारे में। 

नहीं झपका पा रहे आंख


सिंगर जस्टिन बीबर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके बताया है कि वह Ramsay Hunt Syndrome से पीड़ित हैं। उनके चेहरा का दायां हिस्सा पैरालाइज्ड है। इस वजह से उन्होंने   कई शोज कैंसिल कर दिए हैं। जस्टिन ने वीडियो में बताया है कि उनकी आंख भी नहीं झपक पा रही। जस्टिन का कहना है कि उन्हें ईश्वर पर भरोसा है और उम्मीद है समय के साथ ठीक होंगे। इस बीच वह रेस्ट करेंगे और फेशियल एक्सराइज कर रहे हैं। 


क्या है Ramsay Hunt Syndrome

रामसे हंट सिंड्रोम एक वायरल इन्फेक्शन है। यह वैरिसेला जोस्टर वायरस से होता है। इसी वायरस से चिकनपॉक्स भी होता है। वायरस इनर इयर की फेशियल नर्व्स को प्रभावित करता है। इससे फेशियल पैरालिसिस हो सकता है। इसके अलावा वर्टिगो, अलर्स, या कान में घाव भी हो सकता है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के सीनियर ENT कंसल्टेंट ने बताया कि यह काफी दर्दनाक स्थिति होती है। फरीदाबाद के ही न्यूरोलॉजी कंसंल्टेंट डॉक्टर नजीबुर्रहमान ने बताया कि इसे बीमारी को न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है जिसमें वायरस से सिर की स्पेसिफिक नर्व प्रभावित होती है। 


लक्षण

कान में तेज दर्द
एक साइड में सुनाई न देना
चेहर के एक साइड में वीकनेस लगना इससे एक आंख बंद करने और झपकाने में भी दिक्कत आ सकती है। 
 

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।