फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइल हेल्थक्या रात में पसीना आना गंभीर बीमारी की ओर इशारा? जानें क्या बोलीं डॉक्टर

क्या रात में पसीना आना गंभीर बीमारी की ओर इशारा? जानें क्या बोलीं डॉक्टर

Health Tips: हेल्थ से जुड़ी छोटी समस्याएं बड़ा रूप लेकर गंभीर रूप ले लें इससे पहले अलर्ट हो जाना चाहिए। क्या रात में पसीना आना गंभीर लक्षण है? किन वजहों से ऐसा होता है, यहां बता रही हैं एक्सपर्ट।

क्या रात में पसीना आना गंभीर बीमारी की ओर इशारा? जानें क्या बोलीं डॉक्टर
Kajal Sharmaहिंदुस्तान,नई दिल्लीFri, 24 Mar 2023 04:08 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना के बाद से लोग अपनी हेल्थ को लेकर पहले से ज्यादा सजग हुए हैं। वैसे शरीर में कोई अजीब लक्षण दिखे तो सचेत होना ही बेहतर रहता है। बड़ी बीमारी गंभीर रूप ले इससे पहले ही इसका इलाज होना सही है। यहां हिंदुस्तान के कुछ पाठकों के सवाल दिए हैं नेचरक्योर इंस्टिट्यूट की डिप्टी चीफ मेटिकल ऑफिसर डॉक्टर विनोदा कुमारी ने। अगर आपका भी ऐसा कोई मिलता-जुलता लक्षण हो तो मदद मिल सकती है।

सवाल: मैं 39 वर्षीय शादीशुदा महिला हूं। मेरे दो बच्चे हैं। मुझे रात में दो तीन बार पसीना बहुत आता है। क्या यह कोई गंभीर समस्या है?

जवाब: सोते समय शरीर के तापमान में बदलाव का अनुभव होना सामान्य है और कभी-कभी इस कारण पसीना आ सकता है। यह अत्यधिक तनाव, कुछ दवाओं या हार्मोन असंतुलन के कारण भी हो सकता है। हाइपरहाइड्रोसिस की स्थिति में शरीर में अज्ञात कारणों से अत्यधिक पसीना पैदा आता है। डिप्रेशन, थायरॉइड, मोटापा और नींद संबंधी समस्याओं में भी ऐसा हो सकता है। आपकी उम्र में हार्मोन असंतुलन इसका कारण हो सकता है। आप महिला रोग विशेषज्ञ से बात करें। साथ ही शराब, मसालेदार भोजन, कैफीन, धूम्रपान आदि से बचें। संतुलित भोजन करें। वजन काबू रखें। तनाव मुक्त रहने के लिए नियमित ध्यान व योग करें।

सवाल: मेरी उम्र 80 वर्ष है। पिछले 40 साल से डायबिटीज है। इंसुलिन पर निर्भर हूं। बीते दो माह से नंगे पैर चलने पर लगता है, जैसे गद्दे पर चल रहा हूं। मैं क्या करूं?

जवाब: ऐसा लग रहा है कि आप डायबिटिक न्यूरोपैथी से पीड़ित हैं। प्रभावित नसों के आधार पर इस कारण टांगों, पैरों और हाथों में दर्द और सुन्नता के लक्षण दिखते हैं। पाचन तंत्र, मूत्र मार्ग, रक्त वाहिकाओं व हृदय पर भी इसका असर होता है। इंसुलिन पर निर्भरता इसके खतरे को बढ़ा देती है। बेहतर है कि आप डॉक्टर से मिलें और कारण जानें। जरूरी है कि ब्लड शुगर ठीक रखें। खान-पान में इन बातों का ध्यान रखें—

● जटिल कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और कम वसा से भरपूर क्षारीय आहार का सेवन करें। अधिक नमक, चीनी व रिफाइंड चीजों से बचें।

● साबुत फल व हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। एवोकाडो, जैतून का तेल, बीज, मेवे व दही खाएं।

पढ़े Lifestyle tips in Hindi लाइफस्टाइल न्यूज के अलावा लेटेस्ट travel tips, fashion trends और Health Tips