डॉक्टर ने बताया है बॉडी में हाई कोलेस्ट्रॉल तो इन आयुर्वेदिक नुस्खों को अपनाएं
Bad Cholesterol In Body: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ गई है और कम करने के लिए दवा खाते हैं तो इन आयुर्वेदिक रेमेडी को अपनाकर देखें। इनसे बॉडी में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कम होगा।

शरीर में कोलेस्ट्रॉल की बढ़ी हुई मात्रा काफी सारी बीमारियों का घर बन जाती है। जिसकी वजह से इंसान कभी भी गंभीर रूप से बीमार पड़ सकता है। बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से सबसे ज्यादा खतरा दिल की सेहत को होता है। वहीं शरीर के दूसरे अंग भी इसकी वजह से प्रभावित हो जाते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा शरीर में ना बढ़े इसके लिए काफी सारे हेल्दी खानपान की सलाह दी जाती है। लेकिन डॉक्टर ने अगर हाई कोलेस्ट्रॉल बताया है। तो इसे आप आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से भी कम कर सकते हैं। ये जड़ी-बूटियां कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करती हैं।
अर्जुन के पत्ते
अर्जुन की छाल काफी सारी बीमारियों में राहत पहुंचाती है। वहीं इसके पत्ते खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। खाली पेट रोजाना एक से दो पत्ते अर्जुन के पेड़ के चबाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
त्रिफला चूर्ण
त्रिफला चूर्ण सूखे आंवले, हरण और बहेड़ा से मिलकर तैयार किया जाता है। इस चूर्ण को आयुर्वेद में कई सारी बीमारियों का हल बताया गया है। रोजाना एक चम्मच त्रिफला चूर्ण खाने से शरीर के बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।
ब्राह्मी
ब्राह्मी एक जड़ी-बूटी है जिसको साइंस ने भी फायदेमंद माना है। इसमे मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल लेवल को सही रखने में मदद करते हैं। आप चाहें तो ताजी ब्राह्मी की पत्तियों को खा सकते हैं या फिर इसका चूर्ण मार्केट से लाकर सेवन कर सकते हैं।
कच्ची हल्दी
कच्ची हल्दी बहुत गुणकारी होती है। इसमे सूखी हल्दी से ज्यादा एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। कच्ची हल्दी की सब्जी बनाकर खाई जा सकती है। सप्ताह में दो से तीन बार सुबह खाली पेट आधा चम्मच कच्ची हल्दी को पीसकर गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पिएं। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करेगी।
नीम के पत्ते
रोजाना नीम का एक पत्ता काफी सारी बीमारियों से राहत पहुंचाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल की शिकायत होने पर इसे रोजाना खाकर देखें। कुछ ही दिनों में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो जाएगा।