फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल हेल्थदुबलेपन से परेशान हैं तो रोजाना करें ये योगासन, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

दुबलेपन से परेशान हैं तो रोजाना करें ये योगासन, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

How To Gain Weight: मोटापे की तरह ही दुबलापन भी अच्छा नहीं होता है। जरूरत से ज्यादा दुबलापन शारीरिक कमजोरी और बीमारी की निशानी होती है। वजन बढ़ाने के लिए रोजाना इन योगासन का अभ्यास जरूर करें।

दुबलेपन से परेशान हैं तो रोजाना करें ये योगासन, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर
Aparajitaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 31 May 2023 04:52 PM
ऐप पर पढ़ें

जिस तरह से मोटे लोग खुद का वजन कम करने के लिए मेहनत करते हैं। उसी तरह से बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जो अपने वजन को बढ़ाने के पीछे मशक्कत करते रहते हैं। लेकिन कई बार लाख कोशिशों के बाद भी वजन नहीं बढ़ता। अगर आप अंडरवेट हैं और अक्सर दुबलेपन की वजह से शर्मिंदगी के शिकार हो जाते हैं। तो रोजाना इन योगासन का अभ्यास करें। कुछ ही दिनों शरीर पर फैट दिखना शुरू हो जाएगा। हालांकि इन्हीं योगासन की मदद से पेट और बॉडी फैट को भी घटाया जाता है। तो चलिए जानें कौन से योगासन बॉडी को सुडौल बनाने में मदद करते हैं। 

दुबलापन भी है खराब 
अगर आप बेहद दुबले हैं तो इसका मतलब है कि आपका शरीर कमजोर है। जो थोड़े से काम से ही थक जाता है। ऐसे में शरीर को सही न्यूट्रिशन और खानपान की जरूरत होती है। जिसकी मदद से शरीर को फिट रखा जा सकता है। खानपान के साथ ही रोजाना एक्सरसाइज भी हेल्प करेगी वजन बढ़ाने में।

भुजंगासन
योग करने से शरीर का बॉडी मॉस इंडेक्स बढ़ता है। साथ ही हड्डियां और मसल्स भी मजबूत होती है। भुजंगासन करने से पाचन सही रहता है। जिससे भूख खुलती है और मेटाबॉलिज्म सिस्टम भी सही रहता है। 

वज्रासन
वज्रासन खाना खाने के बाद करने से सेहत को फायदा होता है। रोजाना खाने के बाद वज्रासन की अवस्था में बैठने से खाना पचने में मदद मिलती है। साथ ही मेटाबॉलिज्म सिस्टम सही रहता है और मन को शांति मिलती है। ऐसे में जो भी हेल्दी फूड्स हम खाते हैं वो बॉडी को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।

पवनमुक्तासन
पेट की गड़बड़ी की वजह से अगर कम खाना खाते हैं तो रोजाना पवनमुक्तासन का अभ्यास करें। इसे करने से पेट की गैस को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही मेटाबॉलिज्म सिस्टम ज्यादा तेज ना होकर आराम से काम करता है। जिससे शरीर न्यूट्रिशन को सही मात्रा में अब्जॉर्ब कर लेता है। 

जरूरी है आराम
दुबले लोगों को खाना खाने के बाद बहुत ज्यादा मेहनत या काम नहीं करना चाहिए। काम की वजह से थकान होती है और भोजन का पोषण शरीर अब्जॉर्ब नहीं कर पाता। ऐसे में बॉडी को रेस्ट जरूर दें। 

प्रोटीन भरपूर लें
हेल्दी तरीके से वजन बढाने के लिए हेल्दी खानपान भी जरूरी होता है। इसलिए खाने में प्रोटीन वाला फूड, अंडे, सोयाबीन जैसी चीजों को खाएं। जिससे वजन तेजी से बढ़े।