फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल हेल्थआंतो की सूजन को बढ़ाता है त्वचा रोग, जानें क्या होता है एक्जिमा

आंतो की सूजन को बढ़ाता है त्वचा रोग, जानें क्या होता है एक्जिमा

अध्ययन में बताया गया है कि त्वचा संबंधी बीमारी एक्जिमा से सूजन, आंत रोग, इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज का खतरा बढ़ सकता है। इस अध्ययन को जेएएमए डर्मेटोलॉजी जर्नल में प्रकाशित किया गया है। 

आंतो की सूजन को बढ़ाता है त्वचा रोग, जानें क्या होता है एक्जिमा
Manju Mamgainएजेंसी,न्यूयॉर्कThu, 21 Sep 2023 09:43 PM
ऐप पर पढ़ें

त्वचा रोग पाचन क्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंतों की सूजन के लिए भी जिम्मेदार होता हैं। अमेरिका में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। अध्ययन में बताया गया है कि त्वचा संबंधी बीमारी एक्जिमा से सूजन, आंत रोग, इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज का खतरा बढ़ सकता है। इस अध्ययन को जेएएमए डर्मेटोलॉजी जर्नल में प्रकाशित किया गया है। 

अध्ययन में बताया गया है कि त्वचा रोग वाले वयस्कों में पाचन से संबंधित बीमारी विकसित होने का जोखिम 34 प्रतिशत बढ़ जाता है, वहीं बच्चों में यह जोखिम 97 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन में 10 लाख बच्चों और व्यस्कों को शामिल किया। ये सभी त्वचा रोग एक्जिमा से पीड़ित थे।

अध्ययन में पीड़ित बच्चों में सूजन आंत रोग का जोखिम 54 से 97 प्रतिशत तक बढ़ गया था। वहीं, गंभीर रूप से एक्जिमा से पीडि़त बच्‍चों में यह लगभग पांच गुना अधिक था। इसके अलावा वयस्कों में अल्सरेटिव कोलाइटिस (अल्सर) का जोखिम 32 प्रतिशत और सूजन आंत रोग का जोखिम 34 प्रतिशत बढ़ गया था।

सर्वोत्तम मानक को समझना जरूरी-
अमेरिका में पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जोएल एम गेलफैंड ने बताया कि चिकित्सकों के लिए एक्जिमा के रोगियों की देखभाल के सर्वोत्तम मानक को समझना जरूरी है। उन्‍होंने कहा कि त्वचा और आंत में शिथिलता का कारण आंतों की सूजन और अल्सर बन सकता हैं। इस दौरान कुछ प्रकार के विशिष्ट प्रोटीन भी पैदा होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली की गतिविधि में भूमिका निभाते हैं।

यह है एक्जिमा और इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज-
एक्जिमा त्वजा से संबंधी बीमारी है, जो त्वचा की सूजन, लालिमा और जलन का कारण बनती है। इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज में अल्सरेटिव कोलाइटिस (अल्सर) और सूजन आंत रोग शामिल हैं, जो पाचन तंत्र की सूजन से जुड़े रोग  हैं। यह दोनों रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें