फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल हेल्थमांसपेशियों के दर्द ने कर दिया है बेहाल, तो राहत देंगी ये 3 चीजें

मांसपेशियों के दर्द ने कर दिया है बेहाल, तो राहत देंगी ये 3 चीजें

Remedies to get rid of muscle soreness: क्या आप जानते हैं मांसपेशियों में होने वाले इस दर्द से राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ नेचुरल चीजें भी शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये उपाय। 

मांसपेशियों के दर्द ने कर दिया है बेहाल, तो राहत देंगी ये 3 चीजें
Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 14 Sep 2023 10:46 PM
ऐप पर पढ़ें

Remedies to get rid of muscle soreness: सुस्त जीवनशैली और एक ही जगह घंटों कंप्यूटर या लैपटॉप पर बैठकर काम करने से कई बार व्यक्ति को मांसपेशियों में तेज दर्द और ऐंठन की समस्या होने लगती है। ऐसा होने पर पीड़ित व्यक्ति रोजमर्रा के काम करने और मांसपेशियों में होने वाले तनाव और जकड़न से राहत पाने के लिए दवाओं का सहारा लेता है। लेकिन क्या आप जानते हैं मांसपेशियों में होने वाले इस दर्द से राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ नेचुरल चीजें भी शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये उपाय। 

अनार का जूस-
अनार का जूस डाइट में शामिल करने से मांसपेशियों के दर्द से राहत पाई जा सकती है। एक अध्ययन में यह पाया गया कि अनार का जूस पीने से मांसपेशियों का दर्द दूर होने के साथ मांसपेशियों को ताकत भी मिलती है। जबकि एक अन्य अध्ययन में ताकत बढ़ाने और कोहनी फ्लेक्सर मांसपेशियों के दर्द को कम करने के लिए भी अनार के जूस को लाभकारी बताया गया है।

कैमोमाइल-
कैमोमाइल के छोटे सफेद रंग के फूल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर होते हैं। जो अनिद्रा, मांसपेशियों का दर्द, पीरियड्स के दौरान होने वाली में ऐंठन को कम करने में मदद कर सकते हैं। मांसपेशियों के दर्द और जकड़न वाले हिस्से पर कैमोमाइल तेल से मालिश करने करने पर लाभ मिल सकता है। इसके अलावा इस फूल की चाय पीने से भी मांसपेशियों को आराम मिल सकता है। 

लैवेंडर ऑयल-
लैवेंडर ऑयल प्राकृतिक रूप से मांसपेशियों को आराम देने में मदद कर सकता है। इसके नियमित उपयोग से मांसपेशियों में दर्द, घुटनों के दर्द और पीरियड्स में ऐंठन के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। इस उपाय को करने के लिए लैवेंडर ऑयल से प्रभावित हिस्से की मालिश करने के बाद गर्म पानी से नहा लें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें