Dengue fever: डेंगू फीवर से फटाफट रिकवरी के लिए खाएं ये चीजें, बहुत जल्दी होने लगेंगे ठीक
Food To Eat When Recovering From Dengue: डेंगू फीवर से फटाफट रिकवरी के लिए खान-पान का ख्याल रखना काफी जरूरी है। अगर आप सही चीजों को खाते हैं तो इससे फटाफट रिकवरी होने में मदद मिलती है। जानिए क्या खाएं

भारत में एक बार फिर डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। जगह-जगह जलभराव के कारण एक बार फिर से लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। डेंगू से पीड़ित व्यक्ति को बहुत तेज दर्द, तेज बुखार और कमजोरी का सामना करना पड़ता है। इससे रिकवर होने में कई महीने भी लग सकते हैं। डेंगू फीवर से फटाफट रिकवरी के लिए हेल्दी डायट खाना जरूरी है। अगर आपको या फिर किसी जानने वाले को डेंगू हुआ है तो इससे फटाफट रिकवरी के लिए डायट में इन चीजों को शामिल करें।
डेंगू से रिकवरी के लिए क्या खाएं (Food To Eat For Fast Recovery From Dengue Fever)
1) पपीते के पत्ते- रिपोर्ट्स की मानें तो इस बीमारी में पपीते की पत्तियां फायदेमंद हैं। ये प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में मदद करते हैं, जो डेंगू के मरीजों में काफी कम हो जाती हैं। इन पत्तियों से बना जूस आप डेंगू मरीज को दे सकते हैं।
2) नारियल पानी- नारियल पानी नमक और मिनरल्स का एक समृद्ध स्रोत है। इसे पीने के बाद आपको डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगा। क्योंकि ये शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को स्थिर रखता है। यह कमजोरी भी कम करता है। डेंगू से फटाफट रिकवरी के लिए आप इसे रोजाना के रूटीन में पीएं। डॉक्टर की सलाह के बाद आप हर दिन दो गिलास नारियल पानी पी सकते हैं।
3) ब्रोकली- डेंगू की बीमारी से पीड़ित होने पर ब्रोकली खाना जरूरी है। इसमें विटामिन के की अच्छी मात्रा होती है। जो ब्लड प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में मदद करती है। डेंगू से पीड़ित लोगों को अपने प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए ब्रोकोली खानी चाहिए।
4) हर्बल टी- डेंगू से फटाफट रिकवरी पाना चाहते हैं तो रोजाना के रूचीन में हर्बल चाय को शामिर करें। इस तरह की चाय डेंगू पेशेंट के शरीर और दिमाग को आराम देने में मदद कर सकती हैं। आप हर्बल टी किसी भी नैचुरल चीज से बना सकते हैं।
5) योगर्ट- योगर्ट डेंगू फीवर के बाद खा सकते हैं। ये लोगों को बैक्टीरिया और वायरल रोगों से लड़ने में मदद करता है। वहीं शरीर से टॉक्सिन को खत्म करने वाले आंत बैक्टीरिया का निर्माण प्रोबायोटिक्स द्वारा बढ़ाया जाता है। इस रोजाना खाने पर इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
डेंगू से निपटने में कीवी फल है रामबाण, जानिए इसके गजब के फायदे
