सेहत को पूरी तरह से खराब कर देती हैं खाने की ये चीजें, घर लेकर आने से बचें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Food Item You Should Never Bring Home: पैकेट वाली खाने की चीजों के अलावा पिज्जा, बर्गर,केक और कुकीज जैसी खाने की चीजों को अन्हेल्दी माना जाता है। इन चीजों को से कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं।

सेहत को पूरी तरह से खराब कर देती हैं खाने की ये चीजें, घर लेकर आने से बचें

पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, केक और कुकीज जैसी खाने की चीजों को अन्हेल्दी माना जाता है।क्योंकि इस तरह की खाने की चीजों को खाकर कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ज्यादातर लोग ग्रोसरी शॉपिंग के लिए शॉपिंग मार्ट्स में जाते हैं और इस दौरान वह खाने पीने की ऐसी चीजें लेते हैं जिनसे उन्हें बचना चाहिए।हॉर्मोन कोच पूर्णिमा पेरी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कुछ ऐसी खाने की चीजें बताई हैं जो सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचात हैं और उन्हें खाने से बचना चाहिए।

6 खाने की चीजें जिन्हें घर लेकर आने से बचना चाहिए

1) आलू के चिप्स- पैकेज्ड या बेकरी चिप्स, दोनों ही रिफाइंड तेल में तले जाते हैं और ट्रांस फैट से भरपूर होते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल और दिल की सेहत के लिए बहुत हानिकारक होते हैं।

2) इंस्टेंट नूडल्स- ये नूडल्स सादा मैदा है जिसमें कोई फाइबर, प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स नहीं होते हैं। इनमें पाम ऑयल होता है जो खराब ट्रांस फैट से भरा होता है।

3) फ्रूट जूस- मार्केट में कई ऐसे जूस हैं  जो '100%' फलों के अर्क होने का दावा करते हैं। हालांकि, उनमें सबसे ज्यादा चीनी, प्रिजरवेटिव और एक्सट्रा फ्लेवर होता है। जो आपके ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाने के लिए पर्याप्त हैं।

4) सोड़ा ड्रिंक्स- यह चीनी और सोडा से भरपूर है और ये सेहत के लिए सबसे ज्यादा खराब होती हैं। इसकी वजह से मोटापा, ब्लड शुगर के लेवल बढ़ना, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी समस्या हो सकती है।

5) चॉकलेट अनाज- मार्केट में आजकल ब्रेकफास्ट के लिए कई फ्लेवर वाले अनाज मिलते हैं। चॉकलेट सेरेल्स उनमें से एक है। इन अनाजों को ताड़ के तेल में तला जाता है, इसलिए इनमें चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी या केले के एक्सट्रा फ्लेवर के साथ अनहेल्दी फैट होता है।

6) डाइजेस्टिव बिस्कुट- डाइजेस्टिव बिस्कुट खाने के बजाय घर पर कुकीज बनाएं या हफ्ते में एक बार अपने पसंदीदा बिस्किट कम मात्रा में खाएं। डाइजेस्टिव बिस्कुट सामान्य बिस्कुट से कम नहीं हैं, क्योंकि उनमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा बहुत कम होती है और ट्रांस फैट की मात्रा ज्यादा होती है।

यह भी पढ़ें: सेहत के लिए फायदेमंद है शहद, क्या आप जानते हैं इसे खाने का सही तरीका?

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थसेहत को खराब कर देती हैं खाने की ये चीजें, घर लेकर आने से बचें