ब्रश करने के बाद भी आती है मुंह से बदबू? छुटकारे के लिए अपनाएं ये तरीके
Bad Breath After Brushing: ओरल हेल्थ का ख्याल रखना काफी जरूरी होता है। कई लोग ब्रश करने के बाद भी मुंह से आ रही गंदी बदबू से परेशान होते हैं। इससे छुटकारे के लिए इन तरीको को अपनाएं-

इस खबर को सुनें
मुंह से बदबू आने पर किसी से बात करने में शर्मिंदगी होने लगती है। अक्सर लोग ब्रश करने के बाद भी इस परेशानी से जूझते हैं। हालांकि कई बार ऐसा होने के कुछ कॉमन कारण हो सकते हैं। जैसे पेट साफ न होना, सही से ब्रश ना करना वगैराह। अगर कॉमन कारणों से मुंह से बदबू आ रही है तो आप इससे निपटने के लिए कुछ घरेलू तरीको को अपना सकते हैं। यहां देखिए तरीके-
मुंह की बदबू से छुटकारे के लिए घरेलू तरीके
1) लौंग
अगर बहुत बार ब्रश करने के बाद भी आपके मुंह से बदबू आ रही है तो आप दिन में 2 से 3 बार लौंग खा सकते हैं। ये बैक्टीरिया को दूर करने में मदद करते हैं। ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा लौंग नहीं खानी है।
2) सौंफ
खाना खाने के बाद सौंफ खाएं। सौंफ में कूलिंग एजेंट होता है जो पेट को ठंडा रखता है। जिससे मुंह की बदबू दूर होती है। इसी केस साथ खाने को पचाने में भी सौंफ मदद करेगी।
3) तुलसी
औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी कई बीमारियों से छुटकारा दिला सकती है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को दूर करते हैं। इसके एक पत्ते को पानी के साथ निगलें।
4) सरसों तेल
ये दादी-नानी का फेवरेट नुस्खा है। इसके लिए सरसों के तेल में थोड़ा-सा नमक मिलाएं और उंगली की मदद से अपने मसूड़ों की मसाज करें। इससे मसूड़े हमेशा हेल्दी बने रहेंगे और मुंह से बदबू नहीं आएगी।
5) नमक का पानी
मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप नमक के पानी से कुल्ला कर सकते हैं। इसके लिए पानी में एक चम्मच नमक मिलाएं। फिर इस पानी से कुल्ला करें। ऐसा 5 से 6 बार दोहराएं और दिन में दो बार ऐसा करें।
दाढ़ के दर्द से निपटने के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीके, फटाफट मिलेगी राहत