Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थDoes Sex during pregnancy can cause miscarriage know the truth of these myths

प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स से क्या हो सकता है मिसकैरेज, जानिए इन मिथकों की सच्चाई

Sex During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स करने से क्या मिसकैरेज होता है, ये सवाल हर .कपल के मन में रहता है। ऐसे में यहां हम बता रहे हैं प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स से जुड़ें इन मिथकों की सच्चाई-

Avantika Jain लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीSat, 8 July 2023 04:29 PM
share Share
Follow Us on
प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स से क्या हो सकता है मिसकैरेज, जानिए इन मिथकों की सच्चाई

प्रेग्नेंसी कंसीव करने के बाद ज्यादातर कपल्स के मन में कई तरह के सवाल रहते हैं। सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों में से एक है कि क्या प्रेग्नेंसी में सेक्स की वजह से मिसकैरेज हो सकता है? इस सवाल का जवाब जानने से पहले आपको ये जानना होगा की क्या वाकई में प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स सही है या नहीं। यहां प्रेग्नेंसी और सेक्स से जुड़े कुछ मिथकों की सच्चाई जानिए।

प्रेग्नेंसी में सेक्स 

प्रेग्नेंसी में सेक्स से मिसकैरेज होने का खतरा होता है या नहीं, इसे जानने से पहले आपको ये पता होना चाहिए कि क्या वाकई प्रेग्नेंसी में सेक्स करना सही है। ज्यादातर कपल्स के मन में ये सवाल रहता है। ऐसे में आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स पूरी तरह से सेफ है। प्रेग्नेंसी के किसी भी महीने में सेक्स अजन्मे बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचाता है क्योंकि वे मजबूत गर्भाशय की मांसपेशियों, एमनियोटिक फ्लूयड और सर्विक्स के चारों ओर एक बलगम प्लग द्वारा संरक्षित होते हैं। नौ महीने  के दौरान महिलाओं की सेक्स ड्राइव बढ़ सकती है। रिपोर्ट की मानें तो इसे कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हो सकते हैं। हालांकि, प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी तरह के कॉम्पलिकेशन होने पर अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

प्रेग्नेंसी में सेक्स से मिसकैरेज

रिपोर्ट की मानें तो प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स से मिसकैरेज होने का कोई संबंध नहीं है। बल्कि भ्रूण के असामान्य विकास की स्थिति में मिसकैरेज का खतरा होता है। जहां तक ​​सेक्स और समय से पहले प्रसव की बात है, तो कई स्टडी से यह साबित हुआ है कि इनके बीच कोई संबंध नहीं है। सेक्स से समय से पहले प्रसव नहीं होता है। हालांकि, अगर आपके डॉक्टन ने ऐसा नै करने की सलाह दी है तो इससे बचना बेहतर है।

कब करें सेक्स अवॉइड

कुछ लोगों को प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स से बचना चाहिए। 
- सर्विक्स प्रॉब्लम
- जुड़वा बच्चों के साथ प्रेग्नेंट
- ग्रीवा अक्षमता
- समय से पहले प्रसव का इतिहास
- ब्लड लॉस या अस्पष्टीकृत योनि से ब्लीडिंग
- एमनियोटिक फ्लूयड का रिसाव

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें