क्या गर्म पानी से नहाने पर वाकई बढ़ जाता है पीरियड्स फ्लो? क्रैम्प्स से छुटकारे के लिए अपनाएं ये टिप्स
Hot Shower During Periods: अक्सर महिलाओं के मन में ये सवाल रहता है कि क्या वाकई पीरियड्स में गर्म पानी से नहाने पर फ्लो बढ़ता है? अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो यहां जानिए इसका जवाब

इस खबर को सुनें
पीरियड्स को लेकर कई तरह के मिथ्स आपने सुने होंगे, जैसे पीरियड में खट्टा न खाना, पेट न खुजाना वगैराह। इन मिथ में से एक ये भी है कि पीरियड फ्लो को बढ़ाने के लिए गर्म पानी से नहाना चाहिए। लेकिन क्या ये वाकई मिथ है? यहां हम बता रहे हैं पीरियड फ्लो बढ़ाने के लिए गर्म पानी मददगार है भी या नहीं। जानिए-
पीरियड ब्लड के रंग से पता चलता है आपकी सेहत का हाल, जानिए कब होती है शरीर को मदद की जरूरत
क्या वाकई गर्म पानी से कम होता है पीरियड फ्लो

गर्म पानी से नहाने पर ब्लड वाहिकाओं को फैलाने में मदद मिलती है, जिससे ब्लड फ्लो तेजी से बढ़ता है। पीरियड फ्लो के दौरान भी यही बात लागू होती है। जब आप गर्म पानी से नहाते हैं, तो आप खुद ही आराम महसूस करते हैं, क्योंकि आपकी मांसपेशियां शांत होती हैं। इसी के साथ यह आपके मूड को तुरंत ऊपर उठा देती हैं। यही कारण है कि ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जो लंबे दिन के बाद गर्म पानी से नहाना पसंद करती हैं। ये तनाव को दूर करने में मदद करता है।
क्या प्रेग्नेंसी के पहले ट्राइमेस्टर में पीरियड क्रैम्प्स नॉर्मल है? जानिए क्या हैं शरुआती लक्षण
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट की मानें तो इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है जो यह साबित करता है कि गर्म पानी फ्लो को बढ़ा सकता है। लेकिन फिर भी गर्म पानी से नहाने से शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है, यह एक कॉमन फैक्ट है। इस दौरान खुद को बेहतर महसूस कराने के लिए गर्म पानी से नहाएं। यह आपको फ्रेश फील कराने में मदद करता है।
पीरियड्स जितना कॉमन है व्हाइट डिस्चार्ज, प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तो जरूर जानें इससे जुड़ी बातें
क्रैम्प्स में मददगार है हीट थेरेपी
गर्मी आपके पीरियड्स के दौरान कुछ खास तरीकों से मदद करती है, ये ऐंठन के प्रभाव को कम करती है। ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जो पीरियड्स के दर्द से परेशान रहती हैं। इस तरह के दर्द से निपटने के लिए हीट थेरेपी मदद कर सकती है। गर्म पानी की बोतल रखने से दर्द कम होता है, और ये आपकी नसों को शांत करने में मदद करता है।
ऐंठन कम करने के दूसरे तरीके

ऐंठन से राहत पाने के बहुत नुस्खे हैं। इसके लिए सुनिश्चित करें कि आप जितना हो सके हाइड्रेटेड रहें। ऐसा इसलिए क्योंकि यह सूजन को कम करता है और आपके पाचन को नियंत्रित करता है।
पीरियड्स के दौरान मीठी और तली हुई खाने की चीजों को खाएं। हालांकि, कार्ब्स का ध्यान दें। सब्जियों और फलों को खूब खाएं। ऐसा करने पर पीएमएस के लक्षण भी दीर होते हैं।
Remedies For Pad Rash: पीरियड्स के दौरान पैड से हो गए हैं रैश? इन नैचुरल तरीकों से तुरंत मिलेगा आराम