फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल हेल्थकॉन्स्टिपेशन और पेट दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए रोजाना करें ये योगासन, जल्दी मिलेगा आराम

कॉन्स्टिपेशन और पेट दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए रोजाना करें ये योगासन, जल्दी मिलेगा आराम

Yoga For Constipation: योगा कई तरह की परेशानियों से निजात दिलाने में मददगार होती है। कब्ज और पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा पाने क लिए रोजाना इन योगा आसान को कर सकते हैं।

कॉन्स्टिपेशन और पेट दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए रोजाना करें ये योगासन, जल्दी मिलेगा आराम
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSun, 18 Sep 2022 09:13 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

How To Avoid Constipation: पाचन संबंधी परेशानियां काफी आम है। जिसमें गैस और कब्ज की समस्या होना आम बात है। ज्यादातर मामलों में खाने से परहेज करने के बाद इन समस्याओं से बचा जा सकता है। हालांकि कुछ लोगों को इससे राहत पाने के लिए दवाई लेनी पड़त है। वैसे इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ योगासनों की मदद ले सकते हैं। ये सभी आसन कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याओं से तुरंत राहत दिलाने में मदद करते हैं।

Home Remedy: रोजाना पेट साफ करने के लिए बार-बार जाना पड़ता है वॉशरूम? अपनाएं ये घरेलू तरीके

 

कब्ज से राहत पाने के लिए योगासन

1) वज्रासन- ये काफी आसान है। खाना खाने के बाद लोग अक्सर इस योगासन को करते हैं। इसे करने से आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है, जिससे पोषक तत्व शरीर में आसानी से अवशोषित होने लगते हैं। ऐसे में आपको कब्ज से राहत मिल सकती है।
 

2) पश्चिमोत्तानासन- ये संस्कृत के मूल शब्दों से बना है जिसमें पश्चिम-पीछे या दिशा, उटाना मतलब तीव्र खिंचाव, आसन- बैठने का तरीका। इसे करने से दिमाग शांत होता है और तनाव को भी दूर करता है। इसके अलावा ये पाचन में भी मदद कर सकता है। 
 

3) पवनमुक्तासन- इस आसन को करने पर पाचन को अच्छी तरह काम करने में मदद मिलती है। पवनमुक्तासन खूब एक्टिव मेटाबॉलिज्म को शांत करने का काम करता है। इसके अलावा यह आसन शरीर में पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है। 


 

कब्ज और पाइल्स की समस्या के लिए आयुर्वेद ने बताए ये आसान तरीके

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें