दीपिका कक्कड़ ने प्रेग्नेंसी में 3 महीने तक खाया ये खाना, इन चीजों से बनाई दूरी
Dipika Kakar Pregnancy: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर में नन्हें मेहमान के आने की अलग खुशी है। इसी बीच दीपिका ने पहले 3 महीनों की अपनी डायट को शेयर किया है। देखें क्या खाती हैं एक्ट्रेस-

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने अपने-अपने व्लॉग पर फैंस से प्रेग्नेंसी की खबरें शेयर की है। ऐसे में ये कपल इस वक्त अपनी लाइफ के बेहद खूबसूरत मोमेंट को एंजॉय कर रहा है। परिवार में भी नन्हें मेहमान के आने का इंतजार हर किसी को हो रहा है। कपल अपने व्लॉग के जरिए इस बारे में ढेर सारी बातें शेयर करते हैं। दीपिका के लेटेस्ट व्लॉग में उन्होंने प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीनों के बारे में बताया है। इस दौरान उन्होंने बताया की वह क्या खाती थी और किन चीजों से दूर रहती थी। जानिए-
अपनाया घर का खाना
प्रेग्नेंसी के शुरुआती तीन महीने काफी ज्यादा मुश्किल भरे होते हैं। इस दौरान थोड़ा एक्सट्रा केयर और खान- पान का ध्यान रखने की जरूरत होती है। दीपिका ने प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में सिर्फ घर के बने खाने को अपनाया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने पूरी कोशिश की थी कि वह सिर्फ घर के बने खाने को खाएं।
जंक फूड से बनाई दूरी
एक्ट्रेस ने पहले ट्राइमेस्टर में जंक फूड से पूरी तरह दूरी बना ली थी। हेल्द बेबी के लिए हेल्दी खाना बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट भी सला देते हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान फास्ट फूड खाने से दूरी बनानी चाहिए। क्योंकि जंक फूड को फ्रेश रखने के लिए केमिकल मिलाएं जाते हैं जो हेल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं। जिससे गैस्टिक की शिकायत होती है।
डायट में फ्रूट्स करती हैं शामिल
एक्ट्रेस मिड मॉर्निंग ब्रेकफास्ट के लिए फ्रूट्स खाती हैं। वीडियो में उन्होंने अपनी फ्रूट प्लेट भी दिखाई जिसमें वह एक सेब, एक नाशपाती और एक केले को शामिल करती हैं। हालांकि, इसे वो अपने मूड के मुताबिक चेंज करती हैं। प्रेगनेंट महिलाओं को खाने में फल, सब्जी जरूर खाने चाहिए क्योंकि ये आपके यूटेरस की वॉल्स को मजबूत बनाने और बच्चे की ग्रोथ में फायदेमंद होते हैं।
प्रेगनेंसी का चांस बढ़ाने के लिए कपल करें लाइफस्टाइल में बदलाव, 30 के बाद पेरेंट्स बनना होगा आसान