फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल हेल्थबालों का झड़ना और वजन का बढ़ना ना करें नजरअंदाज, हो सकते हैं थायराइड के लक्षण

बालों का झड़ना और वजन का बढ़ना ना करें नजरअंदाज, हो सकते हैं थायराइड के लक्षण

Symptoms Of Thyroid In Hindi: थायराइड एक ऐसी समस्या है जो महिला और पुरुष दोनों को परेशान कर सकती है। जिन लोगों को ये बीमारी हो जाती है उन्हें शरीर में कुछ बदलाव दिखने लगते हैं। यहां देखें इसके लक्षण-

बालों का झड़ना और वजन का बढ़ना ना करें नजरअंदाज, हो सकते हैं थायराइड के लक्षण
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSun, 05 Feb 2023 04:20 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

इन दिनों थायराइड से तमाम लोग परेशान हैं। इसकी चपेट में आने के बाद मरीज कई तरह की शारीरिक समस्याओं की चपेट में आ जाता है। शरीर में दिख रहे कुछ बदलावों से पता लगाया जा सकता है कि आप भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। थायराइड ग्रंथि एक जरूरी हार्मोन रेगुलेटर है, लेकिन ये विशेष रूप से महिलाओं में संभव हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको थायराइड और उसके लक्षणों के बारे में बता रहे हैं। जानिए-

यह भी पढ़ें:शरीर में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सतर्क, किडनी की परेशानी के होते हैं संकेत

क्या है थायराइड?

थायराइड गले के पास एक ग्लैंड है। थायराइड एक तितली के आकार की ग्रंथि है जो गर्दन में श्वासनली के सामने होती है। इसका काम हार्मोन को नियंत्रित करना है। शरीर के अन्य अंगों की तरह, थायराइड फंक्शन को कंट्रोल और रेगुलेट करना भी बहुत जरूरी है। क्योंकि जब हार्मोन लेवल में अचानक से उतार-चढ़ाव होता है, तो शरीर में कई लक्षण दिख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:नींद से जुड़ा है सपनों का याद रहना, यहां जानिए अच्छी स्लीप के लक्षण

क्या हैं थायराइड के लक्षण?

अगर आपको थायराइड की बीमारी है तो आप कई तरह के लक्षणों का अनुभव कर सकते हैं। हालांकि, कई बार ये लक्षण सामान्य हो सकते हैं।  इससे यह जानना मुश्किल हो सकता है कि आपके लक्षण थायराइड की समस्या से संबंधित हैं या नहीं। ऐसे में थायराइड के लक्षणों को दो ग्रुप में बांटा गया है। बहुत ज्यादा थायराइड हार्मोन (हाइपरथायरायडिज्म) और बहुत कम थायराइड हार्मोन (हाइपोथायरायडिज्म)।

यह भी पढ़ें: आयुर्वेद: थायराइड की परेशानी में अमृत है धनिया बीज का ये ड्रिंक, यूं बनाएं

हाइपरथायरायडिज्म के लक्षण 

चिड़चिड़ापन और घबराहट
सोने में परेशानी होना
वजन घटना
बढ़ी हुई थायरॉयड ग्रंथि 
मांसपेशियों में कमजोरी और कंपकंपी होना
अनियमित पीरियड या पीरियड बंद होना
आंखों की रोशनी की समस्या या आंखों में जलन होना

हाइपोथायरायडिज्म के लक्षण

थकान महसूस होना 
वजन बढ़ना
भूलने की बीमारी
बार-बार और भारी पीरियड्स
रूखे और मोटे बाल
कर्कश आवाज

यह भी पढ़ें: थायराइड पेशेंट को वजन घटाने में होती है परेशानी? ये तरीके आएंगे खूब काम

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सामन्य जानकारी पर है। अगर आपको शरीर में किसी तरह का बदलाव दिख रहा है जो थायराइड के लक्षणों से मिलता है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें