फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइल हेल्थChaitra Navratri: नवरात्रि व्रत में खाने को लेकर रहती हैं कन्फ्यूजन, जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी

Chaitra Navratri: नवरात्रि व्रत में खाने को लेकर रहती हैं कन्फ्यूजन, जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी

Chaitra Navratri 2023 Diet Tips: नवरात्रि के व्रत 22 मार्च से शुरू होंगे और 30 मार्च को खत्म। नौ दिनों तक व्रत रखती है? जानिए इस बीच कमजोरी से बचने के लिए क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी।

Chaitra Navratri: नवरात्रि व्रत में खाने को लेकर रहती हैं कन्फ्यूजन, जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीTue, 21 Mar 2023 09:31 AM
ऐप पर पढ़ें

22 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाली हैं। साल में दो मुख्य नवरात्रि होती हैं, चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि। इस दौरान नवरात्रि में भक्त हर दिन मां दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा करते हैं। इसी के साथ देवी का प्रिय प्रसाद भी चढ़ाया जाता है। कुछ भक्त इस दौरान नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। वहीं कुछ लोग जोडों में व्रत रखते हैं, पहले दो और अंतिम दो व्रत रखते हैं। इस दौरान अक्सर लोग खाने पीने को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए यहां जानिए नवरात्रि के दौरान क्या खा सकते हैं और क्या नहीं।

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में रख रही हैं नवरात्रि व्रत? इन टिप्स और डायट प्लान को करें फॉलो, नहीं होगी कमजोरी

नवरात्रि व्रत में क्या खाएं

1) नवरात्रि व्रत में दूध या उससे बनी चीजें खाई जा सकती हैं। दूध से आप कई तरह के शेक और स्मूदी बना सकते हैं। अगर आपको डायबिटीज है, तो कोई नैचुरल शक्कर का ऑप्शन चनें, जैसे गुड़, शहद, खजूर या स्टीविया का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी के साथ खाने में दही, छाछ या रायता शामिल करें क्योंकि ये उपवास के दौरान पाचन संबंधी समस्याओं को रोकेंगे और आपकी एनर्जी के लेवल को भी हाई रखेंगे। प्रोटीन इंटेक के लिए पनीर को खाने में शामिल करना चाहिए।

2) व्रत में खूब फल और सब्जियां खाएं। आलू, शकरकंद, लौकी, अरबी, कद्दू, पालक, ककड़ी, गाजर और केला, सेब, तरबूज, पपीता, अंगूर जैसी सभी तरह के फलों को शामिल करना चाहिए। 

3) समा के चावल, कुट्टू का आटा , साबुदाना, राजगिरा, सिंघारे का आटा  रोटियों, पूरियों, पकौड़ियों, चीलों और अपने पसंदीदा डिश को बनाने में खूब काम आएगा। 

4) नवरात्रि के उपवास के दौरान सेंधा नमक खाना चाहिए। इसके अलावा आप जीरा, लौंग, दालचीनी जैसे मसाले भी शामिल कर सकते हैं। मसाले कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में जरूरी होते हैं। 

- सूखे मेवे प्रोटीन, विटामिन और खनिजों का भंडार होते हैं। सूखे मेवे आपके नवरात्रि डायट में शामिल करें।दिन भर में मुट्ठी भर अखरोट, बादाम, खजूर, पिस्ता और किशमिश खा सकते हैं। 

नवरात्रि व्रत में क्या ना खाएं

1) नवरात्रि में तामसिक खाने की चीजें खाने की मनाही होती है। इसमें  प्याज और लहसुन शामिल हैं। इन्हें अपने नवरात्रि डायट में शामिल नहीं करना चाहिए। 

2) उपवास के दौरान अपने नियमित आटे जैसे गेहूं, चावल, मैदा, सूजी, मकई का आटा और सभी प्रकार की फलियां और दालों से बचना चाहिए।

3) नवरात्रि के व्रत में नियमित नमक, हल्दी, करी पाउडर, धनिया, सरसो, राई नहीं खानी चाहिए।

4) इन सभी चीजों के अलावा शराब, अंडा, मांस, सब चीजें वर्जित होती हैं।
 

Navratri Weight Loss: 9 दिनों में कम होगा लटकता पेट और वजन, बस फॉलो करें ये डायट प्लान

पढ़े Lifestyle tips in Hindi लाइफस्टाइल न्यूज के अलावा लेटेस्ट travel tips, fashion trends और Health Tips