फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल हेल्थछुहारे को उबालकर क्यों खाना चाहिए, जानें कारण और इसके फायदे

छुहारे को उबालकर क्यों खाना चाहिए, जानें कारण और इसके फायदे

Boiled Dry Dates Benefits : इस मौसम में डाइट में ड्राय फ्रूट्स को भी जरूर शामिल करना चाहिए। ड्राय फ्रूट में छुहारे को जरूर खाना चाहिए क्योंकि शरीर की सूजन कम होती है। आइए, जानते हैं फायदे

छुहारे को उबालकर क्यों खाना चाहिए, जानें कारण और इसके फायदे
Pratima Jaiswalलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 26 Nov 2022 01:00 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

सर्दियों में खुद को फिट रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में कई लोग विंटर के लिए स्पेशल डाइट को फॉलो करते हैं। इस मौसम में डाइट में ड्राय फ्रूट्स को भी जरूर शामिल करना चाहिए। ड्राय फ्रूट में छुहारे को जरूर खाना चाहिए क्योंकि इससे न सिर्फ शरीर की सूजन कम होती है बल्कि खून की कमी भी नहीं होती है। कई लोगों का मानना होता है कि छुहारे को सूखे खाने की बजाय अगर इसे उबालकर खाया जाए, तो ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए, जानते हैं यह कितना सच है और क्या वाकई इसे खाना फायदेमंद होता है। 


छुहारे को उबालकर क्यों खाना चाहिए
कई लोगों का डाइजेशन सिस्टम हमेशा बिगड़ा हुआ रहता है। ऐसे में वे कई पौष्टिक चीजें खाने से चूक जाते हैं। उनके लिए छुहारे उबालकर खाना फायदेमंद होता है क्योंकि यह आसानी से पच जाते हैं। वहीं, इसे उबालकर खाने से उल्टी, कफ, बुखार, खांसी जैसी कई मौसमी बीमारियों से राहत मिलती है। 


छुहारे को उबालकर खाने के फायदे 
-आपका ब्लड प्रेशर अगर लो रहता है, तो आपको छुहारे को गरम पानी में उबालकर इसे दूध के साथ खाना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर लेवल बैलेंस रहता है। आप दिन में दो बार इसे खा सकते हैं। 


-कैल्शियम की कमी होने से दांत कमजोर होने के साथ जोड़ों में भी दर्द होने लग जाता है इसलिए आपको कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए छुहारे को उबालकर खाना चाहिए। आप इसके बाद एक गिलास दूध भी पी सकते हैं। 

-आपको अगर खांसी-जुकाम या गले में दर्द की प्रॉब्लम है, तो भी आपको छुहारे को उबालकर खाना चाहिए। इससे आपको 3-4 दिनों में ही आराम मिलने लग जाएगा।

 

छुहारे खाने के फायदे 
        
        
 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें