फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल हेल्थअंडे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, ये होते हैं साइड इफेक्ट्स

अंडे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, ये होते हैं साइड इफेक्ट्स

Bad Food Combination With Eggs: अंडे के साथ इन चीजों का सेवन करने से एलर्जी के साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। ऐसे में जानते हैं आखिर कौन से हैं वो 5 फूड्स जिन्हें अंडे के साथ नहीं

अंडे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, ये होते हैं साइड इफेक्ट्स
Manju Mamgainमंजू ममगाईं,नई दिल्लीFri, 03 Feb 2023 01:36 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Bad Food Combination With Eggs: 'संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे', यह कहावत सुनकर शायद ज्यादातर लोग बड़े हुए होंगे। प्रोटीन से भरपूर अंडा ना सिर्फ मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, बल्कि हार्ट फंक्शन को भी सपोर्ट करता है। न्यूट्रिशन का पावरहाउस माने जाने वाले अंडे में प्रोटीन, विटामिन, ओमेगा -3 फैटी एसिड और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो व्यक्ति के शरीर में एनर्जी बनाए रखने के साथ इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने का काम करते हैं। सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद क्या आप जानते हैं, खाने की कई ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन अंडे के साथ न करने की सलाह दी जाती है। अंडे के साथ इन चीजों का सेवन करने से एलर्जी के साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। ऐसे में जानते हैं आखिर कौन से हैं वो 5 फूड्स जिन्हें अंडे के साथ नहीं खाना चाहिए। 

न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल बताते हैं कि अंडे और मीट में मौजूद अतिरिक्त वसा और प्रोटीन का ये कॉम्बिनेशन  पचान क्रिया को कठिन बना सकता है। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से व्यक्ति को थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। ऐसे में मीट के साथ अंडे खाने से बचना चाहिए।

अंडे के साथ नहीं खाने चाहिए ये 5 फूड्स- (Foods You Should Avoid Consuming With Eggs)- 
सोया दूध-

सोया दूध प्लांट-बेस्ड प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। जिसका सेवन अंडे के साथ न करने की सलाह दी जाती है। इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से शरीर में प्रोटीन की मात्रा तेजी से बढ़ती है और इसके अवशोषण में बाधा आ सकती है। 

चाय-
चाय के साथ अंडा भी कभी नहीं खाना चाहिए। यह फूड कॉम्बिनेशन कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन की एक स्टडी के अनुसार, अंडे और चाय साथ लेने से शरीर के सोखे जाने वाले प्रोटीन की मात्रा 17 प्रतिशत तक कम हो सकती है। 

अंडा और नींबू-
आमतौर पर नींबू का इस्तेमाल लोग खाने में जायका बढ़ाने के लिए करते हैं। लेकिन अंडे के साथ नींबू का सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता है। इससे हार्ट अटैक का भी खतरा बढ़ जाता है। 

चीनी-
अंडे के साथ चीनी का भी सेवन करने से पूरी तरह बचना चाहिए। इन दोनों चीजों का सेवन जब एक साथ किया जाता है, तो दोनों से निकलने वाले अमीनो एसिड मानव शरीर के लिए विषाक्त हो सकते हैं। जो ब्लड में थक्के बनने का कारण भी बन सकते हैं।  

केला-
अंडे और केले का फूड कॉम्बिनेशन पेट के लिए भारी हो सकता है। ये दोनों चीजें एक साथ पचने में अधिक समय ले सकती है। 

मीट-
अंडा और मीट में मौजूद एक्स्ट्रा फैट और प्रोटीन पाचन को कठिन बना सकता है।  इनका एक साथ सेवन करने से आपको थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। 

अंडे के साथ मछली-
उबले हुए अंडे को मछली के साथ कभी भी नहीं खाएं। यह फूड कॉम्बिनेशन शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से स्किन एलर्जी की समस्याएं भी हो सकती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें