फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल हेल्थपुदीने की पत्तियों से इन बीमारियों में मिलता है आराम, आयुर्वेद में बताया गया है फायदेमंद

पुदीने की पत्तियों से इन बीमारियों में मिलता है आराम, आयुर्वेद में बताया गया है फायदेमंद

Mint Leaves Uses: आयुर्वेद के अनुसार पुदीने की पत्तियों को बेहद फायदेमंद बताया गया है। कफ और पित्त नाशक पुदीने की पत्तियों इस तरह से इस्तेमाल करने से शरीर की कई बीमारियों में राहत मिलती है।

पुदीने की पत्तियों से इन बीमारियों में मिलता है आराम, आयुर्वेद में बताया गया है फायदेमंद
Aparajitaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीThu, 18 May 2023 01:57 PM
ऐप पर पढ़ें

गर्मी के महीने में पुदीने का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में होता है। चटनी बनानी हो या शिकंजी, पुदीना हर चीज का स्वाद बढ़ा देता है। पुदीने को आयुर्वेद में भी फायदेमंद औषधि बताया गया है। जिसे खाने से गर्मी में शरीर को ठंडक मिलती है। अपच होने पर अक्सर पुदीने की पत्तियों का रस पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन इसके साथ ही पुदीना को और भी बीमारियों में इस्तेमाल में लाने से फायदा मिलता है। आयुर्वेद में पुदीने की पत्तियों को यूज करने का तरीका बताया गया है। जिससे पेट के कीड़ों से लेकर दांत दर्द में राहत मिल सकती है।

पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल इन बीमारियों में ऐसे करें

-अगर लू लगने की वजह से किसी इंसान को बेहोशी महसूस हो रही है तो पुदीने के ताजे पत्तों को मसलकर सुंघाने से राहत मिलती है।

-गर्मियों में स्पाइसी खाना खाने से इनडाइजेशन की प्रॉब्लम हो रही है तो पुदीने की पत्तियों का रस निकालकर पानी में मिला लें। इस पानी को पीने से राहत महसूस होती है। साथ ही पेट का दर्द भी बंद होता है।

-शरीर पर पित्ती उछल गई हैं तो 10 ग्राम पुदीना की पत्तियां और 20 ग्राम गुड़ को 200 ग्राम पानी में मिलाकर उबालकर रख लें। फिर छानकर पीने से पित्ती ठीक होने में मदद मिलती है। 

-पुदीने की पत्तियों को पानी में मिलाकर उबालकर चाय बना लें। इस चाय को पीने से बुखार के बाद होने वाली कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है। 

-अपच की वजह से उल्टी आ रही है तो पुदीने की पत्तियों के रस को धनिया, सौफ, जीरा के पानी में मिलाकर पीने से फायदा होता है। 

-गर्मी की वजह से पैर के तलवों और हथेलियों में जलन हो रही हो तो पुदीने के पत्तों को पीस कर लगाने से फायदा होता है। 

-मुंह से बदबू आती है तो पुदीने की सूखी पत्तियों को पीसकर पाउडर बना लें। फिर इसे दांतों पर रगड़ें। इससे दांत साफ होते हैं और मुंह की बदबू से छुटकारा मिलता है। 

डिस्क्लैमर: यह लेख मात्र सामान्य जानकारी के लिए है। इसे विशेषज्ञ की राय के तौर पर ना लें।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें