फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल हेल्थआयुर्वेद: महिलाएं रोजाना खाएं ये नट्स, दिन भर रहेंगी एनर्जेटिक और आयरन में होगा सुधार

आयुर्वेद: महिलाएं रोजाना खाएं ये नट्स, दिन भर रहेंगी एनर्जेटिक और आयरन में होगा सुधार

Nuts For Women Health: महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। जो पूरी तरह से गलत है। खुद को एनर्जेटिक रखने और आयरन में सुधार करने के लिए आयुर्वेद एक्सपर्ट ने मेवा खाने की सलाह दी है।

आयुर्वेद: महिलाएं रोजाना खाएं ये नट्स, दिन भर रहेंगी एनर्जेटिक और आयरन में होगा सुधार
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 15 May 2023 10:10 AM
ऐप पर पढ़ें

अपनी हेल्थ का ध्यान रखना बेहद जरूरी है फिर चाहें आप गृहिणी हैं या फिर एक कामकाजी महिला। परिवार की देखभाल करने के लिए आपको खुद को फिट रखना जरूरी है। अगर आपको अक्सर थकान महसूस होती रहती है और आप अपनी स्किन-बालों की क्वालिटी से परेशान हैं तो आयुर्वेदिक एक्सपर्ट दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महिलाओं के लिए फायदेमंद नट्स बताए हैं, ये नट्स आपकी कई प्रॉब्लम्स को सॉल्व कर सकते हैं। इस आर्टिकल में जानिए महिलाओं के लिए फायदेमंद टस्ट और खाने का तरीका और सही मात्रा। जानिए-

महिलाओं की सेहत के लिए मेवा

1) काली किशमिश

काली किशमिश में नैचुरल एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। ये तत्व स्किन और बालों के लिए अच्छे होते हैं। इनमें एल-आर्जिनिन और एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं, जो आयरन से भरपूर होते हैं। ये
गर्भाशय और अंडाशय में ब्लड के फ्लो में सुधार करते हैं।

2) बादाम

सेहत के लिए बादाम काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। बादाम प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम और राइबोफ्लेविन, आयरन, पोटेशियम, जिंक और बी विटामिन से भरपूर होते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं, ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करते हैं, और ब्लड शुगर को बनाए रखते हैं। साथ ही कैंसर को रोकते हैं।

3) खजूर

खजूर में भी कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। ये सेलेनियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम और कॉपर से भरपूर होते हैं। खजूर आपको तुरंत एनर्जी देता है। इसी के साथ ये स्किन में सुधार करता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या है वह दूध के साथ खजूर खा सकते हैं। 

4) पिस्ता

पिस्ता में हेल्दी फैट होता है। ये फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी 6 और थायमिन का एक बड़ा स्रोत हैं। ये पेट के कैंसर के जोखिम को कम करते हैं।

5) अखरोट

दिमाग के आकार में आने वाले अखरोट में कई हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं। ये सूजन को कम करने में मदद करते हैं, साथ ही आंत को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

कैसे खाएं मेवा ?

आयुर्वेद की मानें तो मेवा पचने में भारी होती है  क्योंकि इनमें हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है और यह गर्म भी होते हैं। इसलिए जब भी आप इन्हें खाएं तो इन्हें 6-8 घंटे के लिए भिगो कर रखें। भिगोने से इसकी गर्मी कम हो जाती है। अगर आप इन्हें भिगोना भूल जाते हैं, तो इन्हें सूखा ही भून लें और फिर खाएं। 

मेवा खाने का सबसे अच्छा समय है?

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की मानें तो सुबह सबसे पहले या शाम के नाश्ते के रूप में आप मेवा खा सकते हैं। 

रोजाना कितने मेवा खाएं?

अगर पाचन क्षमता अच्छी है, आप रोजाना व्यायाम करते हैं, पर्याप्त पानी पीते हैं और कोई बीमारी नहीं है तो आप रोजाना एक मुट्ठी नट्स खा सकते हैं।

ध्यान दें-
नट्स खाने से अपच, पेट का भारीपन, गर्मी की समस्या, डायरिया, वजन बढ़ना, भूख न लगना हो सकता है क्योंकि इनमें 80% फैट होता है। इसलिए इन्हें ज्यादा मात्रा में खाने से बचें।

गर्मी में गलत तरह से ड्राई फ्रूट्स खाने पर होता है नुकसान, जानिए कैसे खाएं