फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल हेल्थसुबह ब्रश करने से पहले पानी पीने से मिलते हैं गजब के फायदे, ना करें ये गलती

सुबह ब्रश करने से पहले पानी पीने से मिलते हैं गजब के फायदे, ना करें ये गलती

Benefits Of Drinking Water Before Brushing: सुबह-सुबह ब3श करने से पहले अगर आप पानी पीते हैं तो हेल्थ को कई तरह से फायदे मिल सकते हैं। हालांकि, ऐसा करते समय कुछ लोग गलती कर जाते हैं, जो नुकसानदायक है।

सुबह ब्रश करने से पहले पानी पीने से मिलते हैं गजब के फायदे, ना करें ये गलती
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 01 Feb 2023 06:39 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Benefits of Stale Mouth Water Drinking:  हमारे शरीर में 70 से 75 प्रतिशत पानी है। यही वजह है कि कई बीमारियों से छुटकारे के लिए खूब सारा पानी पीने की सलाह दी जाती है। ऐसे में जब आप सुबह उठकर ब्रश करने से पहले पानी पीते हैं तो आपको कई गजब के फायदे मिलते हैं। कई लोगों का मानना ​​है कि सुबह उठने के बाद लार में मौजूद बैक्टीरिया के कारण ब्रश करने से पहले पानी नहीं पीना चाहिए। लेकिन यह एक मिथक है। जापानी लोग रोज सुबह उठने के तुरंत बाद दो गिलास पानी पीते हैं। सुबह उठने के तुरंत बाद बिना ब्रश किए पानी पीने से आपको फायदे मिल सकते हैं।
 

सुबह सबसे पहले पानी पीने के फायदे

कई परेशानियों में रामबाण

आपके मुंह में मौजूद जर्म्स और बैक्टीरिया रात के समय में तेजी से बढ़ जाते हैं। ऐसे में जब आप सुबह सबसे पहले जब बिना ब्रश किए पानी पीते हैं तो बैक्टीरिया आपके शरीर में एंटर हो जाते हैं, जो इम्यूनिटी में सुधार करने में मदद करते हैं। इसी के साथ रोजाना सुबह ऐसा करने पर हाई ब्लड प्रेशर कम होता है और ये पूरे दिन ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।


वेट लॉस में मिलती है मदद 

जब आप पानी पीते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है जिससे तेजी से पाचन और मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है। यह आपको पूरे दिन हाइड्रेटेड भी रखता है। इसी के साथ रोज सुबह पानी पीने से आपको काफी हद तक वजन कम करने में मदद मिलती है।


स्किन रहेगी फ्रेश 

रोजाना सुबह पानी पीने से आपकी त्वचा की रंगत में  फ्रेशनेस बढ़ती है। यह टॉक्सिन और डेड सेल्स को बाहर निकालता है जो शरीर की नई और फ्रेश सेल्स को बढ़ाने में मदद करता है।
 
ना करें ये गलती 

सुबह उठते बिना ब्रश किए पानी पीते हैं तो आपको अपनी ओरल हाईजीन को मेंटेन करना जरूरी है। इसके लिए रात में सोने से पहले ब्रश करें। इसी के साथ सुबह उठते ही बहुत ज्यादा पानी न पीएं, ऐसा करने पर भी परेशानी हो सकती है। कुछ लोगों को एक साथ बहुत पानी पीने के बाद पेट फूलना, उल्टी और चक्कर आने जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

यह भी पढ़ें: शरीर में महसूस हो रही है डिहाइड्रेशन, इन गजब के तरीकों से बढ़ाएं पानी पीने की मात्रा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें