झुके हुए और मांसल कंधे बिगाड़ देते हैं पूरी पर्सनैलिटी, रोजाना करें ये एक्सरसाइज
Exercise For Toned Shoulder: झुके हुए और मांसल कंधे पूरी पर्सनैलिटी को बिगाड़ देते हैं। रोजाना इन एक्सरसाइज की मदद से आप वापस से सुडौल कंधे पा कर अपनी पर्सनैलिटी को निखार सकते हैं।

बॉडी मोटी हो या पतली, उसका फिट होना बेहद जरूरी है। शरीर के हर एक हिस्से का सही अनुपात में होना ही खूबसूरत और फिट दिखाता है। जरूरी नहीं कि आप बहुत पतले हो तो ही आपकी पर्सनैलिटी निखर कर आए। पतली कमर, टोंड एब्स और शार्प शोल्डर अट्रैक्टिव दिखते हैं। अगर आप भी कंधे के पास मांस चढ़ने और झुके कंधों की वजह से अट्रैक्टिव नहीं दिखती हैं तो रोजाना इन एक्सरसाइज को करें। इससे आपको परफेक्ट शेप में कंधे मिलेंगे। जिससे पूरी पर्सनैलिटी अट्रैक्टिव दिखने लगेगी।
दीवार के सहारे पुशअप्स
अगर आप डेली हैवी एक्सरसाइज नहीं करती तो पुशअप्स करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। ऐसे में कंधों को सुडौल बनाने के लिए दीवार के सहारे पुशअप्स किए जा सकते हैं। ये आपके गर्दन और कंधे के फैट को गलाने और सही शेप लाने में मदद करेंगे।
अप एंड डाउन शोल्डर एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को करने के लिए बिल्कुल सीधा खड़े हो जाएं। फिर हाथों को बिल्कुल सीधा फैला लें। अब घुटनों के पास से पैरों को मोड़ते हुए 90 डिग्री पर झुकें। इस दौरान अपने हाथों को पूरी तरह से फैला कर रखें। पैरों से झुकें और फिर नॉर्मल पोजीशन में आए। इस एक्सरसाइज को करीब 30 सेट तक करने से हाथों और कंधों में तनाव महसूस होगा। जिससे कंधे सुडौल बनेंगे और एक्स्ट्रा फैट को गलने में मदद मिलेगी।
हाथों को फैलाएं
कंधों को सुडौल बनाने वाली एक्सरसाइज आपके आर्म फैट को भी घटाने में मदद करेगी। हाथों को फैलाते हुए जितना हो सके फैलाएं और फिर सामने की तरफ लाकर नमस्कार की मुद्रा बनाएं।
स्वीमर की तरह हाथ चलाएं
पेट के बल जमीन पर लेट जाएं और फिर अपने दोनों हाथों को किसी तैराक की तरह चलाएं। इस दौरान हाथ पूरा पीठ तक जाना चाहिए। इस एक्सरसाइज को करीब 15-15 सेट में दो से तीन बार करें। ये एक्सरसाइज भी कंधों और बाजुओं को सुडौल बनाने में मदद करेगी।