Early Morning उठने की आदत डालनी हैं तो रोजाना करें ये 3 काम
How To Wake Up Early In The Morning: रोज सुबह अलार्म बजकर बंद हो जाता है और आप उठ नहीं पाते हैं तो बेहतर हेल्थ और वजन के लिए इन तरीकों से सुबह 5 बजे उठने की आदत डालें। ये टिप्स आएंगे काम।

सुबह जल्दी उठने के ढेरों फायदे हैं। इसके बारे में हम सब जानते हैं। ब्रह्म मुहुर्त में उठना ना केवल शारीरिक रूप से फायदेमंद होता है बल्कि इससे मेंटली भी फायदा पहुंचता है। अगर सुबह जल्दी जाग जाए तो दिमाग फ्रेश होता है और काफी तेजी से काम करता है। सुबह जल्दी उठने से बहुत सारी बीमारियां भी नहीं होती। जिसमे मोटापा से लेकर डायबिटीज और कब्ज शामिल हैं। इतने सारे फायदे जानने के बाद भी अक्सर लोग सुबह उठना नहीं चाहते। या ये कहें कि लाख कोशिशों के बाद भी वो सुबह उठ नहीं पातें। अगर आपका अलार्म भी बजकर बंद हो जाता है और आप सुबह नहीं उठ पातें तो ये 3 काम जरूर करें। इससे आपको सुबह 5 बजे उठने में आसानी होगी।
रात का अलार्म लगाएं
सुबह जल्दी उठने के लिए अगर आप सुबह 5 बजे या 4 बजे का अलार्म लगाते आ रहे हैं तो इस आदत को छोड़ दें। अब से रात को 9 बजे का अलार्म लगाएं। रात को 9 बजे अपने सारे काम पूरे करने के बाद बिस्तर पर चले जाएं। शुरुआत में कुछ दिन भले ही नींद नहीं आएगी। लेकिन जब आप रोज ठीक 9 बजे बिस्तर पर लेटेंगे तो नींद आना शुरू हो जाएगी। साथ ही ठीक सुबह 4 बजे नींद भी बिना अलार्म के खुल जाएगी।
रात को 9 बजे बेड पर जाने के साथ ही मोबाइल, टीवी, लैपटॉप और लाउड म्यूजिक से दूर रहें। जिससे कि आप टाइम से सो सकें।
जरूरी है मोटिवेशन
सुबह उठने के लिए जरूरी है कि आपके पास स्ट्रांग मोटिवेशन हो। अगर आप एक्सरसाइज रात को करते हैं तो उसे सुबह के वक्त करने का फैसला करें। या फिर कुछ नया सीखने का मन है तो उसे सुबह उठने के बाद करें। ऐसा करने से आपको सुबह उठने में आसानी होगी और टाइम पर उठ पाएंगे।
रात को खाएं हल्का खाना
वेट लूज करने के लिए अक्सर रात को हल्का खाना खाने की सलाह दी जाती है। ये सलाह सुबह उठने के लिए भी लागू होती है। अगर आप रात को हैवी डिनर करते हैं तो उसे पचाने में ज्यादा वक्त लगेगा और गहरी नींद नहीं आएगी। जिसकी वजह से नींद को पूरी होने के लिए ज्यादा घंटों की जरूरत होगी। और आप सुबह देर तक सोते रह जाएंगे। इसलिए रात को हल्का खाना खाएं। जिससे कि वो जल्दी पच जाए और आप सुबह जल्दी उठ सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




