Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थStop Using Copper Bottles Wrong! Mumbai Surgeon Shares 4 Safety Rules You Must Follow
क्या तांबे की बोतल में पानी पीना चाहिए? मुंबई के सर्जन ने बताया कब होता है नुकसान!

क्या तांबे की बोतल में पानी पीना चाहिए? मुंबई के सर्जन ने बताया कब होता है नुकसान!

संक्षेप:

डॉ मनन वोरा बताते हैं कि कॉपर बॉटल में पानी पीना फायदे की जगह नुकसानदायक भी हो सकता है। ज्यादातर लोगों को इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करना ही नहीं आता है, जिस वजह से कॉपर बॉटल में स्टोर किया गया पानी टॉक्सिक भी बन सकता है।

Dec 05, 2025 03:21 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हमारे बड़े-बुजुर्ग अक्सर कहा करते थे कि तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। आजकल तो ये एक ट्रेंड सा बन गया है। बाजार में कॉपर बॉटल भी आने लगी हैं, तो कई लोग सारा दिन उन्हीं में पानी स्टोर कर के पीते हैं। लेकिन क्या ये आदत वाकई सही है? मुंबई बेस्ड ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ मनन वोरा बताते हैं कि कॉपर बॉटल में पानी पीना फायदे की जगह नुकसानदायक भी हो सकता है। ज्यादातर लोगों को इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करना ही नहीं आता है, जिस वजह से कॉपर बॉटल में स्टोर किया गया पानी टॉक्सिक भी बन सकता है। कॉपर अगर कम मात्रा में जाए तो शरीर को फायदा करता है, लेकिन इसकी अति शरीर में टॉक्सिक बिल्डअप कर सकती है। आइए जानते हैं इनके इस्तेमाल के वक्त किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कॉपर बॉटल में ना स्टोर करें नींबू या जीरा वाटर

डॉ मनन कहते हैं कि कॉपर बॉटल में कभी भी नींबू पानी या जीरा पानी स्टोर नहीं करना चाहिए। कुछ भी एसिडिक अगर आप इसमें स्टोर करते हैं, तो वो कॉपर के साथ रिएक्ट करता है। इससे आपकी ड्रिंक में हार्मफुल केमिकल्स रिलीज हो सकते हैं। इसलिए ध्यान रखें कि हमेशा सादा पानी ही तांबे की बोतल में रखें।

गर्म पानी ना स्टोर करें

तांबे की बोतल में कभी भी तेज गर्म या उबलता हुआ पानी नहीं रखना चाहिए। डॉक्टर कहते हैं इससे कॉपर की लीचिंग तेजी होती है, मतलब ज्यादा मेटल आपकी बॉडी में आने का खतरा रहता है।

सारा दिन कॉपर बॉटल से पानी पीना

डॉ मनन कहते हैं कि कुछ लोग सारा दिन कॉपर बॉटल से ही पानी पीते हैं, कहीं जाते हैं तब भी इसे ही कैरी करते हैं। जबकि ये सही नहीं है। किसी भी फायदे के लिए आपको थोड़े से कॉपर की ही जरूरत होती है, सारे दिन इसी से पानी पीना टॉक्सिक बिल्डअप का कारण बन सकता है।

सही से क्लीन ना करें

बहुत से लोग कॉपर बॉटल की अच्छे से सफाई नहीं करते हैं। डॉ मनन कहते हैं कि इसमें जमी हरी परत ऑक्सीडेशन की वजह से होती है। इसलिए इसे सिर्फ पानी से साफ करना काफी नहीं है। इस्तेमाल के दौरान इसे अच्छे से साफ करना बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें:बिना दवाई के बीपी बढ़ा हुआ रहता है? अगले 1 महीने तक करें ये 10 कम, मिलेगा फायदा!
ये भी पढ़ें:न्यूट्रीशनिस्ट ने शेयर किया 10 सेकेंड का टेस्ट, जो बताएगा बॉडी के अंदर का हाल
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।