Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेसSimple exercises you can do in hotel room while travelling actress shweta tripathi shares video
ट्रैवलिंग के दौरान बिगड़ गया फिटनेस रूटीन! तो होटल रूम में कर सकते हैं ये एक्सरसाइज, देखें Video

ट्रैवलिंग के दौरान बिगड़ गया फिटनेस रूटीन! तो होटल रूम में कर सकते हैं ये एक्सरसाइज, देखें Video

संक्षेप:

घूमने के लिए कही भी बाहर जाते हैं, तो हम कई ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो हेल्दी नहीं होती। लेकिन एक्सरसाइज करने के लिए सही जगह और समय नहीं मिल पाता। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो होटल रूम में कुछ सिंपल एक्सरसाइज कर फिट रह सकते हैं।

Jan 07, 2026 10:22 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कही भी आने-जाने पर हमारा पूरा रूटीन बिगड़ जाता है और खासतौर पर फिटनेस रूटीन। सफर के दौरान हम अक्सर तला-भुना या बाहर का कैसा भी खाना खा लेते हैं लेकिन शरीर की कैलोरी बर्न करने के लिए वर्कआउट नहीं कर पाते। अगर आप भी ट्रैवलिंग के दौरान फिट रहना चाहते हैं, तो कुछ सिंपल एक्सरसाइज अपने होटल के कमरे में कर सकते हैं। एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी और उनके फिटनेस कोच त्रिदेव ने इन एक्सरसाइज के बारे में बताते हुए वीडियो इंस्टा पर शेयर किया है। उन दोनों का कहना है कि आप कभी भी कही भी आसानी से फिट रह सकते हैं, बस कुछ सिंपल एक्सरसाइज टिप्स को याद कर लें। श्वेता जब भी आउटडोर शूट्स पर जाती हैं, तो होटल रूम में यही एक्सरसाइज कर वह फिट रहती हैं। चलिए बताते हैं इन्हें कैसे करना है और कौन सी ये एक्सरसाइज हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कौन सी एक्सरसाइज करनी हैं-

वेट लिफ्टिंग- वेट लिफ्टिंग के लिए आपके पास डंबल नहीं होंगे, तो पानी की बोतल को फुल भर लीजिए और उससे वेट लिफ्टिंग वाली एक्सरसाइज करें। पैरों के नीचे से लिफ्टिंग करते हुए बोतल को एक हाथ से दूसरे हाथ में देना है।

स्क्वॉटस के लिए कुर्सी-मेज- जब आपको स्क्वाट्स करने के लिए जिम जैसे स्क्वॉयर बॉक्स न मिले तो कुर्सी या मेज का इस्तेमाल करें। कुर्सी को सेफ्टी के साथ दीवार के पास टिकाकर रख दें और उसपर चढ़ें और फिर उतरें। ऐसे आपकी स्क्वॉट्स वाली एक्सरसाइज हो जाएगी। स्क्वॉट्स आपको 50 मारने हैं। अगर आप सिट अप्स करते हैं, तो उसका काउंट 30 रहेगा।

आउटडोर रनिंग- जिम वाली ट्रेडमिल पर आप दौड़कर रनिंग कर लेते हैं लेकिन बाहर जाने पर ट्रेडमिल कहां से मिलेगा। ऐसे में आप सुबह या शाम को रनिंग करें। इससे आपको अच्छी हवा मिलेगी और एक्सरसाइज भी हो जाएगी।

पुश अप्स- पुश अप्स ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे आप कही भी कर सकते हैं। इसे आप होटल रूम में बिल्कुल आसानी से कर सकते हैं। बस आपको दिन में 30 पुश अप्स मारने हैं और इससे शरीर को ताकत मिलेगी और हाथों में मजबूती आएगी।

फिटनेस टिप्स- इसके अलावा आप योगा भी कर सकते हैं या फिर सिंपल हाथ-पैर को स्ट्रेच करने वाली एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। कोशिश करें कि बाहर कम ऑयली फूड्स खाएं और उसकी जगह कुछ हेल्दी खाएं। सेहत का ख्याल हर जगह रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें:तनाव से मिल जाएगा छुटकारा, बस अपना लें ये 10 हेल्दी आदतें
Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।