
क्या लंबे समय तक बैठकर काम करने से लोगों में बढ़ रहा हार्ट अटैक खतरा? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताए होने वाले बड़े नुकसान
आजकल लोगों में डायबिटीज, हार्ट अटैक, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है, इसके पीछे अनहेल्दी लाइफस्टाइल को जिम्मेदार बताया जा रहा है। कार्डियोलॉजिस्ट सतीजा का कहना है कि आपका लंबे समय तक बैठना भी खतरनाक है।
आजकल हर व्यक्ति को किसी न किसी तरह की बीमारी ने घेर रखा है, जिसका जिम्मेदार हम खान-पान और लाइफस्टाइल को ठहराते हैं। लाइफस्टाइल में हमारा उठना, बैठना भी शामिल होता है। आजकल की नौकरी पेशे वाले लोग घंटों तक लैपटॉप के आगे बैठे रहते हैं और कही न कही ये भी आपके शरीर की बनावट और सेहत पर बुरा असर डाल रही है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर जिवितेश सतीजा ने इस बारे में एक लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर की है और कहा कि घंटों तक बैठना आपके शरीर में कई बड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है। इसमें डायबिटिज, कैंसर, हार्ट अटैक जैसे बड़े खतरे शामिल हैं, चलिए बताते हैं डॉक्टर की रिसर्च क्या कहती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक
डॉक्टर का कहना है कि आमतौर पर लोग 6 घंटे बैठे रहते हैं और काम के दौरान ये समय बढ़कर 10-11 घंटे भी हो जाता है। इतने लंबे समय तक कोई फिजिकल एक्टिविटी न होने पर ह्रदय रोग, डायबिटीज, मोटापा, कैंसर, समय से पहले मौत हो रही है। अगर आप रोजाना 6 घंटे भी लगातार बैठे रहते हैं, तो दिल की बीमारी का खतरा 15-34 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। यहां तक की रोजाना एक्सरसाइज करने से भी बैठने से होने वाले नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता।
किन बीमारियों का खतरा
लंबे समय तक बैठे रहने से कोलन कैंसर का खतरा 24%, एंडोमेट्रियल कैंसर 32%, फेफड़ों का कैंसर 21% तक रहता है। लंबा बैठने से इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ती है, फैट मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, ब्लड शुगर भी बढ़ता है। 8 घंटे से अधिक बैठे रहने से समय से पहले मौत का खतरा 90% तक बढ़ गया है, अगर कोई फिजिकल एक्टविटी नहीं है।
क्या करना चाहिए
- हर 30 मिनट में 2 मिनट का ब्रेक लें और उठकर टहलें या बॉडी स्ट्रेच करें। टहलने से खाना पच जाएगा और शुगर कंट्रोल में रहेगी।
- स्टैंडिंग डेस्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बीच-बीच में खड़े होकर काम करना भी सही रहेगा।
- अगर काम के बीच फोन पर बात कर रहे हैं, तो टहलते हुए करें। इससे भी आपको ब्रेक मिलेगा और एक्टिविटी भी होगी।
- कही आने-जाने के लिए लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
- लंबा बैठने से पहले ही टहलने या चलने के लिए रिमाइंडर सेट करें, इससे आप बीच में ब्रेक ले सकेंगे।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




