Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थside effects of room heater cause 5 health problems expert suggest how to reduce side effects of heater chalane k nuksan
कमरा गर्म रखने के लिए करते हैं रूम हीटर का इस्तेमाल, घेर सकती हैं ये 5 परेशानियां

कमरा गर्म रखने के लिए करते हैं रूम हीटर का इस्तेमाल, घेर सकती हैं ये 5 परेशानियां

संक्षेप:

Room Heater Side Effects : रूम हीटर ज्यादा देर या गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर सेहत और कमरे की हवा पर बुरा असर भी डाल सकते हैं। सीके बिड़ला अस्पताल के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. विकास मित्तल से जानते हैं कमरे में रूम हीटर चलाने के क्या हो सकते हैं 5 बड़े साइड इफेक्ट्स।

Nov 18, 2025 05:16 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Heater Chalane Ke Nuksan : ठंड बढ़ते ही ज्यादातर लोग कमरे को गर्म रखने के लिए रूम हीटर और ब्लोअर का यूज करने लगते हैं। रूम हीटर कमरे को गर्म रखकर शरीर की गर्माहट बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसका अधिक इस्तेमाल आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। जी हां, रूम हीटर सर्दियों में आराम तो देते हैं, लेकिन ज्यादा देर या गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर सेहत और कमरे की हवा पर बुरा असर भी डाल सकते हैं। सीके बिड़ला अस्पताल के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. विकास मित्तल से जानते हैं कमरे में रूम हीटर चलाने के क्या हो सकते हैं 5 बड़े साइड इफेक्ट्स।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रूम हीटर चलाने के 5 बड़े साइड इफेक्ट्स (Room Heater Side Effects)

ड्राई स्किन

कमरे में हीटर चलाने का सबसे पहला और बड़ा नुकसान यह होता है कि वो कमरे में मौजूद हवा से नमी छीन लेता है। हीटर चलाने से कमरे की हवा सूखी हो जाती है, जिससे व्यक्ति की स्किन ड्राई, होंठ फटने, आंखों में जलन, नाक सूखने और गले में खराश जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। दमा वाले लोगों को सांस की दिक्कत भी बढ़ सकती है।

डिहाइड्रेशन की समस्या

कमरे में हीटर चलाने से डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है। हीटर की गर्म हवा शरीर से नमी जल्दी खींच लेती है, जिससे थकान, सिरदर्द, प्यास लगना जैसी परेशानी बढ़ सकती है। नाक की अंदरूनी झिल्ली सूखने से इंफेक्शन, सर्दी-ज़ुकाम और साइनस की दिक्कत भी बढ़ जाती है।

सिरदर्द

गैस या केरोसिन वाले हीटर में कार्बन मोनोऑक्साइड का खतरा ज्यादा बना होता है। अगर कमरा बंद हो या हीटर खराब हो, तो हानिकारक गैस कमरे में भर सकती हैं। जिससे कमरे में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो सकती है। नतीजा, चक्कर, मतली, सिरदर्द, सुस्ती या गंभीर केस में कार्बन मोनोऑक्साइड पॉइजनिंग भी हो सकती है।

असमान गर्मी

रूम हीटर असमान गर्मी (uneven heating) भी पैदा करते हैं। हीटर के पास बैठे लोग ज्यादा गरम महसूस करते हैं, जिससे स्किन लाल होना, रैशेज या गर्मी की जलन हो सकती है, जबकि कमरे के बाकी हिस्से ठंडे रह जाते हैं। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये उतार-चढ़ाव ज्यादा परेशानी भरा हो सकता है।

ओवरहीटिंग

इलेक्ट्रिक हीटर धुआं नहीं छोड़ते, लेकिन उनमें भी ओवरहीटिंग, शॉर्ट सर्किट, आग लगने का खतरा बना रहता है। अगर उन्हें परदों, बिस्तर या फर्नीचर के बहुत पास रखा जाए तो हादसा हो सकता है।

बिजली का बिल

हीटर ज्यादा बिजली खाते हैं, जिससे बिजली का बिल बढ़ जाता है। पुराने या कम क्वालिटी वाले हीटर घर की वायरिंग पर भी दबाव डालते हैं, जिससे इलेक्ट्रिक फॉल्ट का खतरा बढ़ सकता है।

हीटर के साइड इफेक्ट्स को कम करने के टिप्स

-कमरे में ह्यूमिडिफायर चलाएं या पानी का कटोरा रखें।

-कमरे का वेंटिलेशन अच्छा रखें।

-हीटर की टेम्परेचर सेटिंग मीडियम रखें।

-ज्वलनशील चीजों से दूरी बनाए रखें।

-हीटर की नियमित सर्विस करवाते रहें।

-ऊर्जा-कुशल (energy-efficient) और प्रमाणित (certified) हीटर ही खरीदें।

ऐसे छोटे-छोटे कदम आपके कमरे को गरम भी रखेंगे और आपकी सेहत को भी सुरक्षित रखेंगे।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।