Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थside effects of radish know whom should avoid eating radish mooli khane ke nuksan kin logo ko nahi khani chahiye mooli
स्वाद के चक्कर में कहीं पड़ न जाएं लेने के देने; जानिए किन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए मूली

स्वाद के चक्कर में कहीं पड़ न जाएं लेने के देने; जानिए किन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए मूली

संक्षेप:

Whom should avoid eating radish : क्या आप जानते हैं यह 'सफेद जड़' हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती? आयुर्वेद और विज्ञान दोनों ही मानते हैं कि कुछ खास शारीरिक स्थितियों में मूली का सेवन अमृत की जगह विष के समान काम कर सकता है।

Jan 05, 2026 03:56 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों की धूप में बैठकर मूली के पराठे के साथ अचार खाने का मजा आपका पूरा दिन खास बना सकता है। मूली ना सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत को भी कई गजब के फायदे देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह 'सफेद जड़' हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती? आयुर्वेद और विज्ञान दोनों ही मानते हैं कि कुछ खास शारीरिक स्थितियों में मूली का सेवन अमृत की जगह विष के समान काम कर सकता है। आइए जानते हैं आखिर किन लोगों को मूली का सेवन करने से बचना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:कितना भी पतला हो दूध...परफेक्ट चाय बनाने के लिए अर्चना ने शेयर किया किचन सीक्रेट

किन 5 लोगों को नहीं खानी चाहिए मूली

जोड़ों के दर्द और यूरिक एसिड के मरीज- मूली की तासीर ठंडी होती है। अगर आपको पहले से ही गठिया (Arthritis), जोड़ों में दर्द या शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या है, तो मूली खाने से दर्द और सूजन की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे लोगों को मूली का सेवन करने से बचना चाहिए।

लो ब्लड शुगर (Hypoglycemia) रोगी- मूली में ब्लड शुगर कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं। लेकिन अगर पहले से ही आपकी शुगर लो रहती है या आप इसकी दवा ले रहे हैं, तो मूली का अधिक सेवन आपके शुगर लेवल को खतरनाक स्तर तक गिरा सकता है। इसलिए शुगर के मरीज मूली का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

side effects of eating radish

पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या- हालांकि मूली पाचन में मदद करती है, लेकिन जिन लोगों को बहुत ज्यादा गैस बनती है या ब्लोटिंग की समस्या परेशान करती है, उन्हें कच्ची मूली खाने से बचना चाहिए। मूली का सेवन समस्या को और गंभीर बना सकता है। इसके अलावा एसिड रिफ्लक्स या पेट में जलन की शिकायत वाले लोगों को इसके सेवन से पेट दर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल, मूली को पचने में थोड़ा वक्त लगता है और यह पेट में गैस बनाने का काम करती है। अगर आपको पहले से ही गैस्ट्राइटिस, पेट में अल्सर या बार-बार गैस बनने की समस्या है, तो मूली खाने से परहेज करें।

थायराइड रोगी- थायराइड के मरीजों को कच्ची मूली खाने से बचना चाहिए। मूली में 'गोइट्रोजेन' नाम का एक तत्व होता है, जो थायराइड ग्रंथि के काम में रुकावट डाल सकता है। यह शरीर में आयोडीन के अवशोषण को रोक देता है, जिससे थायराइड की समस्या और बढ़ सकती है। थायराइड रोगियों को डॉक्टर की सलाह के बिना कच्ची मूली नहीं खानी चाहिए।

लो ब्लड प्रेशर रोगी- अगर आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है, तो मूली का सेवन आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है। मूली में पोटैशियम अच्छी मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर से सोडियम को कम करके ब्लड प्रेशर को घटाने का काम करता है। जिन लोगों का बीपी पहले से ही लो है, उन्हें चक्कर आने या कमजोरी महसूस होने की समस्या हो सकती है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।