Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थshould we eat old grains know benefits to consuming 1 to 2 year old white rice
आखिर क्यों एक-दो साल पुराने चावल को खाना अच्छा माना जाता है? फायदे जान आप भी खाएंगे

आखिर क्यों एक-दो साल पुराने चावल को खाना अच्छा माना जाता है? फायदे जान आप भी खाएंगे

संक्षेप:

Can we consume old rice: चावल खरीदते समय क्या कभी नोटिस किया है कि ये पुराना है या नया। दरअसल, चावलों के पुराने होने का असर केवल टेक्सचर पर ही नहीं होता बल्कि ये हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। आप भी जान लें क्या पुराना चावल खा सकते हैं या नहीं?

Sat, 18 Oct 2025 04:43 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आजकल लोग मार्केट से चावल के पैकेट खरीदकर खाते हैं। लोग इस बात पर ध्यान ही नहीं देते कि ये चावल पुराना है कि नया। जबकि आयुर्वेद में हमेशा पुराने चावल को खाने की सलाद दी जाती है। और, केवल आयुर्वेद ही नहीं बल्कि आपने नोटिस किया होगा कि मम्मी दादी के कहने पर नये चावलों को स्टोर कर देती हैं और पुराने चावल ही बनाती है। दरअसल, पुराने चावल स्वाद और टेक्सचर में तो अच्छे होते ही हैं। साथ ही ये सेहत के लिए भी फायदेमंद रहते हैं। तभी हमेशा पुराने अनाज को खाने की सलाह दी जाती है। कभी आपने नोटिस किया है कि खिले-खिले बनने वाले चावलों के रेट हमेशा ज्यादा होते हैं। दरअसल, ये पुराने स्टोर किए हुए चावल होते हैं। जिनकी कीमत इसीलिए ज्यादा होती है क्योंकि इनकी वैराइटी अच्छी होती है और उनकी स्टोरेज पर खर्च किया गया होता है। वेट लॉस से लेकर डायबिटीज में पुराने चावल खाना अच्छा होता है। आप भी जान लें कि आखिर क्यों एक साल से लेकर दो से तीन साल पुराने चावल खाना फायदेमंद होता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डाइजेशन के लिए अच्छा

आयुर्वेदाचार्य तन्मय गोस्वाल ने बताया है कि एक साल से लेकर दो साल तक पुराने चावल खाने में सुपाच्य होते हैं। यानि कि ऐसे चावल आसानी से पच जाते हैं। वहीं नये चावल बादी होते हैं और आसानी से नहीं पचते। अक्सर दादी-नानी ऐसा कहती है कि जितना पुराना चावल होगा वो खाने में उतना हल्का और सुपाच्य होगा।

खिले-खिले बनते हैं पुराने चावल

पुराने चावल बनने में आसान और खिले-खिले होते हैं। जो दिखने में अच्छे लगते हैं। इसी कारण से बासमती ओल्ड राइस को लोग खाना पसंद करते हैं।

स्टार्च की मात्रा कम

नये चावल की तुलना में पुराने चावल में मांड यानी स्टार्च कम होता है। जो चावलों को एक दूसरे से चिपकाता है और टेक्सचर को खराब करता है।

ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है

पुराने चावल को डायबिटीज रोगी नये चावल की तुलना में ज्यादा आसानी से खा सकते हैं। क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स नये की तुलना में कम होता है। क्योंकि ये कम स्टिकी होते हैं जो कि स्टार्च की वजह से होता है। इसलिए थोड़ी मात्रा में चावल खाने वालों को पुराने चावल खाना सही होगा।

खाने लायक होते हैं चावल?

यूएस के फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक अगर चावल को सूखी और ठंडी जगह पर ऐसे कंटेनर में रखा जाए। जिसमे हवा ना जाए तो चावल को लंबे समय तक खराब नहीं होते। बीबीसी में पब्लिश रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की राइस फेडरेशन का कहना है कि अगर चावल को सही ढंग से स्टोर किया जाए तो वह ‘लगभग अनिश्चितकाल’ तक इस्तेमाल के लायक रहता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।