Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थshocking girl lost 30 kg in 8 months without going to the gym just by adding 13 foods in weight loss diet
डाइट में 13 चीजें शामिल करके लड़की ने घटाया 30 किलो वजन, बिना जिम गए 8 महीने में हुआ कमाल

डाइट में 13 चीजें शामिल करके लड़की ने घटाया 30 किलो वजन, बिना जिम गए 8 महीने में हुआ कमाल

संक्षेप:

Quick Weight Loss Tips Naturally : उदिता का कहना है कि वेट लॉस के लिए पहली शुरुआत व्यक्ति को अपनी रसोई से ही करनी चाहिए। अपने खान-पान में किए गए छोटे-छोटे बदलाव आपको कुछ ही समय में अच्छे रिजल्ट दे सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं उदिता की वेट लॉस जर्नी में किन 13 फूड्स ने की उदिता की मदद।

Fri, 24 Oct 2025 08:22 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बदलती लाइफस्टाइल, खानपान की खराब आदतें और वर्कआउट की कमी, आज ज्यादातर लोगों के लिए मोटापे की समस्या का कराण बन रही हैं। मोटापा ना सिर्फ व्यक्ति की पर्सनालिटी खराब करता है बल्कि धीरे-धीरे उसके लिए सेहत से जुड़ी कई बड़ी समस्याओं का कारण भी बनने लगता है। मोटापे से निजात पाने और सेहतमंद बने रहने के लिए कई लोग जिम तो कुछ योग का सहारा लेते हैं। बावजूद इसके कई बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। अगर वजन कम करने की अपनी कोशिश को करते-करते आप निराश भी हो चुके हैं तो डिजिटल क्रिएटर उदिता अग्रवाल, आपके लिए अच्छी मोटिवेशन बन सकती हैं। जी हां, अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद उदिता ने एक पोस्ट शेयर करके लोगों को बताया है कि उन्होंने बिना जिम गए सिर्फ डाइट में 13 फूड्स को शामिल करके 8 महीने में अपना 30 किलो वजन कम किया है। उदिता का कहना है कि वेट लॉस के लिए पहली शुरुआत व्यक्ति को अपनी रसोई से ही करनी चाहिए। अपने खान-पान में किए गए छोटे-छोटे बदलाव आपको कुछ ही समय में अच्छे रिजल्ट दे सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं उदिता की वेट लॉस जर्नी में किन 13 फूड्स ने की उदिता की मदद।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वेट लॉस के लिए डाइट में शामिल करें ये 13 फूड्स

1-फूलगोभी- फूलगोभी में कैलोरी की मात्रा कम होती है।

2- सेब- सेब फाइबर से भरपूर होने की वजह से भूख को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

3- शकरकंद- उबले या बेक किए हुए शकरकंद पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने के साथ पोटैशियम और फाइबर से भी भरपूर होते हैं।

4- छाछ- छाछ में कैलोरी की मात्रा कम और प्रोटीन अधिक होता है।

5- टोफू- टोफू में कैलोरी कम और प्रोटीन अधिक होता है।

6- मेवे- पोषक तत्वों से भरपूर मेवे असंतृप्त वसा से भरपूर होते हैं।

7-डार्क चॉकलेट- इसमें मौजू एंटीऑक्सीडेंट मीठा खाने की इच्छा को शांत कर सकते हैं।

8-बीन्स और फलियां- बीन्स और फलियां प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती हैं।

9-तरबूज- तरबूज हाइड्रेटिंग और कम कैलोरी वाला फल है।

10-पपीता- पपीता कम कैलोरी वाला पाचन में सहायक फल है।

11- नारियल पानी- नारियल पानी कम कैलोरी, हाइड्रेटिंग, इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है।

12- भुने हुए चने- लंबे समय तक चलने वाली ऊर्जा के लिए प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चने खा सकते हैं।

13- पॉपकॉर्न (एयर पॉप्ड, बिना मक्खन के)- फाइबर से भरपूर और कैलोरी में कम पॉपकॉर्न भी वेट लॉस में आपकी मदद कर सकते हैं।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।