Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थshocking 5 side effects of testosterone injections for men health can affect fertility to mental health
मर्दों को बिना सोचे नहीं लगवाने चाहिए टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन, फर्टिलिटी के साथ इन 5 चीजों पर पड़ता है बुरा असर

मर्दों को बिना सोचे नहीं लगवाने चाहिए टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन, फर्टिलिटी के साथ इन 5 चीजों पर पड़ता है बुरा असर

संक्षेप: टेस्टोस्टेरोन, एक मेल हार्मोन है जो शरीर के कई कार्यों को अच्छी तरह करने में मदद करता है। डॉक्टर से बिना पूछे टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन लगवाने से ना सिर्फ पुरुषों की फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ता है बल्कि उनकी मेंटल हेल्थ भी बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।

Thu, 24 July 2025 02:56 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ज्यादातर मर्द अपनी अच्छी फिटनेस के लिए जिम, योगा और हाई प्रोटीन डाइट का सहारा लेते हैं। लेकिन आप अगर बिना सोचे-समझे बॉडी बिल्डिंग के लिए टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन लगवाने का प्लान बना रहे हैं तो ऐसा करने से पहले सावधान हो जाइए। बॉडी में टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन लगवाने से ना सिर्फ पुरुषों की फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ता है बल्कि उनकी मेंटल हेल्थ भी बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। आइए जानते हैं क्या होता है टेस्टोस्टेरोन और बिना डॉक्टर की सलाह के टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन लगवाने से सेहत को हो सकते हैं क्या बड़े नुकसान।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या होता है टेस्टोस्टेरोन

टेस्टोस्टेरोन, एक मेल हार्मोन है जो शरीर के कई कार्यों को अच्छी तरह करने में मदद करता है। यह हार्मोन पुरुषों में यौन इच्छा, शुक्राणु उत्पादन, मांसपेशियों का विकास, मजबूत हड्डियां, और यौन स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता है। शरीर में इन चीजों की कमी होने पर टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन लगाया जाता है।

किन लोगों को दिया जाता है टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन

-टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन उन पुरुषों को दिया जाता है जिनके शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी होती है। यह इंजेक्शन ज्यादातर हाइपोगोनाडिज्म (hypogonadism) की स्थिति में दिया जाता है जब शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर घटने लगता है।

-टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन पिट्यूटरी या हाइपोथैलेमिक डिसफंक्शन की स्थिति में भी लगाया जाता है, जिसमें टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन कम होने लगता है। जिससे कई तरह की शारीरिक समस्याएं पैदा होने लगती हैं।

-उम्र बढ़ने के साथ टेस्टोस्टेरोन के स्तर में कमी आने पर भी टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन दिया जा सकता है।

-टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन वे लोग भी लेते हैं जो ज्यादा मूड स्विंग्स, अवसाद, चिंता और चिड़चिड़ापन के लक्षणों को महसूस कर रहे होते हैं। हालांकि यह इंजेक्शन ज्यादा लेने पर इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन के नुकसान

-टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन ज्यादा लगवाने के बाद चेहरे पर मुंहासे, बालों का झड़ना या कोलेस्ट्रॉल के स्तर में बदलाव हो सकते हैं।

- कुछ पुरुषों को कामेच्छा में बदलाव, मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन या आक्रामकता का अनुभव हो सकता है।

-टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन लेने से कुछ पुरुषों में स्लीप एपनिया के लक्षण दिख सकते हैं या यह समस्या बढ़ सकती है।

-टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन लेने से फ्लूइड रिटेंशन की समस्या हो सकती है, जिससे पैरों, टखनों या हाथों में सूजन हो सकती है।

-टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन हृदय संबंधी समस्याएं, लिवर की क्षति और लाल रक्त कोशिका के उत्पादन को बढ़ाकर खून में थक्के बनने का खतरा बढ़ा सकता है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।